SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPSC CDS I Final Result 2026 OUT: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, AIR 1 रैंक के साथ लोहिताक्ष महाजन बने टॉपर

UPSC CDS I Final Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें ऑल इंडिया रैंकिंग 1 रैंक के साथ लोहिताक्ष महाजन ने टॉप किया है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 03, 2026, 11:01 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:34 AM IST
Join

UPSC CDS I Final Result 2026 OUT and Toppers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS) (I) परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीडीएस (I), 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके को अपनाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं. सफल उम्मीदवारों की लिस्ट साझा कर दी गई है, जिसके जरिए उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. 

इस साल 12 अप्रैल 2026 को तीन शिफ्टों में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (I) का आयोजन किया गया था. अलग-अलग शिफ्ट में पेपर का आयोजन किया गया था. पहली शिफ्ट में अंग्रेजी का पेपर हुआ था. दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज और तीसरी शिफ्ट में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित किया गया था.

UPSC CDS I Result: कितने उम्मीदवार हुए सफल?

रक्षा मंत्रालय के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान करीब 243 उम्मीदवारों को चुना, जिसके बाद जारी हुए अंतिम रिजल्ट में ये सभी 243 उम्मीदवारों के नाम शामिल रहे. इस परीक्षा का चयन, इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA, देहरादून), एयर फोर्स एकेडमी (AFA, हैदराबाद) और इंडियन नेवल एकेडमी (INA, एझिमाला) के 162वें (DE) कोर्स में एडमिशन के लिए किया गया है.

UPSC CDS I फाइनल रिजल्ट का टॉपर कौन?

यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंकिंग 1 रैंक के साथ लोहिताक्ष महाजन ने टॉप रैंक हासिल की है. इससे पहले वो 2021 में JEE मेन्स एग्जाम भी दे चुके हैं, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वो जम्मू-कश्मीर में 99.988 परसेंटाइल के साथ पहली रैंक हासिल करने वाले रहे थे. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने यूपीएससी CDS परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टॉप रैंक हासिल की है.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'UPSC CDS I फाइनल रिजल्ट 2026' लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. यहां पर PDF फाइल दिखाई देगी और उस पर क्लिक करें.
  4. पीडीएफ ओपन करने के बाद उसमें सफल उम्मीदवारों की लिस्ट दिखेगी.
  5. अपना रोल नंबर सर्च करें, अगर मिल जाए तो इसका मतलब आप एग्जाम में सफल हैं.

ये भी पढ़ें- कल्पना चावला से प्रेरित होकर देखा स्पेस का सपना, अब नासा के बड़े मिशन को लीड कर रही हैं भारत की बेटी डॉ. राम्या

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES