UIDAI Internship 2026: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, आधार की कंपनी में 40000 स्टाइपेंड इंटर्नशिप भर्ती
UIDAI Internship 2026: जो छात्र इंटर्नशिप के अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए शानदार मौका है. आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी, यूआईडीएआई में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया गया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं.
UIDAI Technical Internship Programme 2026: भारत के सभी निवासियों को 12 अंकों की आधार जारी करने और उसका प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार वैधानिक निकाय का काम करने वाली कंपनी, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने युवाओं के लिए शानदार इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. ऐसे उम्मीदवार जो खास अवसर की तलाश में हैं और सरकारी इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उनके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है. UIDAI की ओर से टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की गई है.
UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली में 'टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' के लिए इंटर्नशिप का ऐलान किया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
8 दिसंबर तक आवेदन का मौका
यूआईडीएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली के कार्यालय में टेक्निकल इंटर्नशिप भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 का आवेदन फॉर्म 8 दिसंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं.
एप्लीकेशनों के लिए साझा स्कैनर
UIDAI के टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 का उद्देश्य चयनित उम्मीदवारों को भारत की डिजिटल पहचान प्रणाली 'आधार' और 'पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर' के बारे में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना है. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की सुविधा देते हुए आधिकारिक वेबसाइट लिंक और आवेदन करने के लिए QR कोड स्कैन भी शेयर किया गया है.
कहां से करें आवेदन?
अगर आप भी आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी के टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा QR Code को स्कैन कर सकते हैं. इसके अलावा डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए career.uidai.gov.in/hi लिंक पर क्लिक करें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
यूआईडीएआई द्वारा टेक्निकल के अलावा नॉन टेक्निकल फंक्शनल विंग के लिए भी आवेदन फॉर्म जारी किया गया है. दोनों के लिए योग्यताएं अलग-अलग हैं. अगर टेक्निकल के लिए आवेदन करना है तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीटेक या एमटेक डिग्री होनी चाहिए, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या डेटा साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य संबंधित टेक्निकल क्षेत्र से संबंधित से डिग्री होनी चाहिए.
वहीं, जिन उम्मीदवारों को नॉन टेक्निकल के लिए आवेदन करना है, उनके पास MBA या PGDM की डिग्री होनी जरूरी है. सेकंड या थर्ड ईयर वाले स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट career.uidai.gov.in/hi पर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कर चुके हैं ग्रेजुएशन? ISRO में 400 पदों पर फ्रेशर्स के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई