)
UGC NET December 2026 Registration Deadline: हाल ही में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया था, लेकिन अब बढ़ाई गई तारीख भी नजदीक आ चुकी है. ऐसे में उन उम्मीदवारों के हाथ से मौका जा सकता है जो आवेदन करने के लिए अभी भी लास्ट डेट करीब आने का इंतजार कर रहे हैं. बस कुछ घंटे और हैं, जिसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे. एनटीए के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को रात 11.50 बजे तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आधिकारिक अपडेट के अनुसार अभी तक 9.60 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है और 7.91 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फीस का भुगतान कर दिया है. 31 अक्टूबर से पहले 28 अक्टूबर की तारीख आखिरी थी और योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका था. अब एक दिन का और समय है जिसका इस्तेमाल करें और समय-सीमा खत्म होने से पहले-पहले आवेदन कर लें.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, संशोधित समय-सीमाओं को ध्यान में रखते हुए आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 को रात 11.50 बजे तक है और ये ही समय सीमा परीक्षा शुल्क जमा करने का भी है. 31 अक्टूबर तक आवेदन फीस को जमा कर दें. बिना लेट फीस के ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UGC-NET December 2026 | Registration Update Over 9.60 lakh registrations and 7.91 lakh+ candidates have already completed fee payment. Last Date: 31 October 2026 (up to 11:50 PM) Complete your application form, pay the fee, and download your confirmation page now at 🔗 https://t.co/Y7NeermQSr यूजीसी-नेट (दिसंबर 2026) के लिए अब तक 9.60 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और 7.91 लाख से अधिक अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान कर चुके हैं। अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) सभी चरण पूरे करें, शुल्क का भुगतान करें और अपना पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें। https://t.co/Y7NeermQSr #UGCNET #NTA #UGCNETDec2026 #NTAUpdate
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 30, 2026
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अंतिम दिन या समय का इंतजार न करें. यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नीचे की ओर से सरल स्टेप्स बताए गए हैं जिन्हें फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं.