जरा संभलकर! कहीं आप भी न हो जाएं फर्जी यूनिवर्सिटी के शिकार, UGC ने जारी की 32 संस्थानों की लिस्ट, ऐसे करें पहचान
UGC Fake University List 2026: यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लेने से पहले कैसे चेक कर सकते हैं कि वो मान्यता प्राप्त संस्थान है या फिर फर्जी है? आइए इसके बारे में जानने के साथ ही 32 यूनिवर्सिटी की लिस्ट देखते हैं.
UGC Fake University List 2026: 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं? आज के डिजिटल दौर में घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना और क्लासेस लेना पहले से कहीं आसान हो गया है. ऐसे में कई छात्र कैंपस जाकर एडमिशन लेने के बजाय ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इस सुविधा के बीच एक खतरा भी है, जिसका शिकार होने पर आपकी मेहनत और पैसा दोनों बर्बाद हो सकते हैं. दरअसल, कई फर्जी संस्थान यूनिवर्सिटी के नाम पर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं. इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है.
UGC ने सिर्फ इन संस्थानों के नाम ही साझा नहीं किए हैं, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी दिए हैं. इनकी मदद से एडमिशन लेने से पहले किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता और उसकी वैधता की जांच की जा सकती है. आयोग ने फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान के लिए चार अहम बातों पर ध्यान देने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले किन बातों की जांच करना जरूरी है.
ये हैं देश की 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
कैसे करें असली या नकली यूनिवर्सिटी की पहचान?
UGC ने एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें किसी भी यूनिवर्सिटी या उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने से पहले 4 जरूरी बातों की जांच करने की सलाह दी गई है. इनमें कानूनी स्थापना या मान्यता, कोर्स कराने व डिग्री देने का अधिकार, जरूरी मंजूरियां और अनुमतियां तथा कोर्स और पढ़ाई का तरीका शामिल हैं. इन सभी बिंदुओं को परखने के बाद छात्रों के लिए ये समझना आसान हो जाता है कि जिस संस्थान में वो एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, वो असली है या फर्जी.
कहां देखें UGC की फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी देश में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को मान्यता देता है. इसके अलावा फर्जी संस्थानों की लिस्ट भी जारी करता है. यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर www.ugc.gov.in पर छात्रों के लिए फर्जी यूनिवर्सिटी की लेटेस्ट लिस्ट जारी कर दी गई है. फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स यूजीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस डायरेक्ट लिंक (Fake Universities List) पर भी क्लिक करके स्टेट वाइज फेक यूनिवर्सिटी की पूरी सूची देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- NEET की रेस में 'गेमचेंजर' सुझाव! नीलेकणि पैनल के सामने राज्यों ने खोल दिया 12वीं के अंकों वाला पत्ता