SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SCI Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट बनने के लिए क्या करना होगा? SC में निकली 250 भर्तियां

Supreme Court JCA Vacancy: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर 200 से ज्यादा वैकेंसी निकली है जिसके तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं भारत के सर्वोच्च न्यायालय में किन योग्यता वाले जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Written By Simran Singh
Published: Oct 02, 2026, 02:09 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 03:21 PM IST
Join

SCI Junior court Assistant Recruitment 2026: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SC) में नौकरी हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर कई भर्तियां निकाली हैं जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के तहत एससीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है. 

इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 250 रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है. आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट बनने के लिए क्या करना होगा? कितने पढ़े-लिखे लोग जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पद पर काम करने वालों को कितनी सैलरी मिलती है? SC में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए क्या परीक्षा देनी होती है? जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए? 

SC में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए क्या करना होगा? 

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से समय-समय पर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती विज्ञापन को जारी किया जाता है. वैकेंसी निकली पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. एससीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और यहां पर ही आवेदन पत्र का लिंक भी जारी किया जाता है. सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन पत्र का लिंक 7 अक्टूबर 2026 से एक्टिव कर दिया जाएगा. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना चाहिए?

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के तहत किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस पोस्ट के लिए सिंपल डिग्री के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होना बहुत जरूरी है. साथ ही टाइपिंग स्पीड और आयु सीमा को भी देखा जाता है. 

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है, जबकि 30 साल से ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों को जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के आवेदन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा. हालांकि, सरकारी नियम के मुताबिक रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी.

आवेदन फीस कितनी होगी?

कैटेगरीआवेदन शुल्क 
जनरल/अनारक्षित कैटेगरी1500 रुपये
 एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) /पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन750 रुपये

Junior court Assistant Vacancy: कौन से दस्तावेज जरूरी?

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट को कितनी सैलरी मिलती है?

SC के भर्ती विज्ञापन के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप बी के तहत जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर रखा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-06 पे मैट्रिक्स के तहत हर महीने बेसिक सैलरी 35,400 रुपये दी जाएगी. साथ में अन्य वेतन भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा. 

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट की सेलेक्शन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को क्रैक करना होता है. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में जनरल इंग्लिश के 20 सवाल, प्रोविजन रिलेटिंग के 15 सवाल, जनरल एप्टीट्यूड के 15 सवाल, ज्यूडिशियरी के 15 सवाल, सुप्रीम कोर्ट के नियम से संबंधित 10 सवाल और कंप्यूटर नॉलेज के 15 सवाल पूछे जाते हैं. कुल मिलाकर 100 सवालों की इस परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे तक की होती है जिसमें 50 नंबर लाने वाले पास होते हैं.

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए? 

चयन प्रक्रिया के अनुसार टाइपिंग स्पीड टेस्ट में वो उम्मीदवार पास हो सकते हैं जिनकी कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होगी. 10 मिनट के इस टाइपिंग स्पीड टेस्ट में 50 अंकों में से 25 अंक लाने वाले पास होते हैं. 

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू भी क्रैक करना जरूरी

अंग्रेजी में आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा में पैसेज, निबंध लेखन जैसे टॉपिक आते हैं. ये एग्जाम कुल 100 अंकों का होता है जिसमें 50 नंबर लाने वाले पास होते हैं. इसके बाद वो इंटरव्यू में शामिल होना भी जरूरी होता है जो कुल 100 अंकों का होता है और जो उम्मीदवार इस दो घंटे के इंटरव्यू में 50 अंक प्राप्त करते हैं, वो क्वालीफाई करते हैं.

ये भी पढ़ें- Pilot Career: वो कौन सा एग्जाम था जिसे पास कर स्मित मच्छार बनें पायलट?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES