SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

School Holidays: 5 से 9 नवंबर तक, स्कूलों पर लगा ताला! किन राज्यों में स्कूल की लंबी छुट्टियां?

Schools Closed from 5 to 9 November 2026: नवंबर का महीना शुरू हुआ नहीं कि चारों ओर सिर्फ त्योहारों की बात चल रही है. ऐसे में बच्चों का मन भी स्कूल जाने का नहीं कर रहा है और वो छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 04, 2026, 04:26 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 05:17 PM IST
Join

Schools Closed from 5 to 9 November 2026: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में छुट्टियों का इंतजार हर किसी को है. स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर में 9 से 5 की नौकरी करने वाले कर्मचारियों तक, हर कोई छुट्टियों के इंतजार में है. बस कुछ ही दिनों में दीपावली है और उससे पहले छात्रों के बीच अवकाश को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्कूल से लेकर कॉलेज तक के छात्रों के लिए इस त्योहारी सीजन में कब-कब छुट्टियां रहेंगी? आइए जानते हैं कि 5 नवंबर से 9 नवंबर के बीच किन-किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है. 

कब मनाई जाएगी दिवाली? 

इस साल 7 नवंबर 2026 को छोटी दिवाली है और 8 नवंबर को दीपावली का मुख्य त्योहार मनाया जाएगा. कई राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण 8 नवंबर को देशभर के सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे. 

किन राज्यों में 5 से 9 नवंबर तक स्कूल रहेंगे बंद? 

देशभर में 6 नवंबर 2026 से धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 7 नवंबर को छोटी दीपावली, 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा. छुट्टियों की बात करें तो महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में 5 नवंबर से 8 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. 

वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारियां चल रही हैं, जिसका आयोजन 5 से 8 नवंबर तक किया जाएगा. राम नगरी में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 7 नवंबर 2026 को आयोजित होगा.

राज्य के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट

तारीखराज्य
2 से 14 नवंबरमहाराष्ट्र
7 से 16 नवंबरबिहार
6 से 11 नवंबरछत्तीसगढ़
8, 9 और 11 नवंबर (अतिरिक्त अवकाश लागू हो सकते है)उत्तर प्रदेश
9 से 11 नवंबरसिक्किम
8 और 11 नवंबरपश्चिम बंगाल
2 से 21 नवंबरगोवा
9 नवंबर (अतिरिक्त छुट्टियों की तारीखों की पुष्टि अभी होना बाकी है)हरियाणा
7 और 8 नवंबर (अतिरिक्त छुट्टियों की तारीखों की पुष्टि अभी होना बाकी है)असम

ये भी पढ़ें- School Holidays: दिवाली से छठ पूजा तक, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? फटाफट देखें छुट्टियों की लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES