App

School Holidays: दिवाली से छठ पूजा तक, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? फटाफट देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays: नवंबर के महीने में कब-कब स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रहेगी? आइए दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, पूरी छुट्टी लिस्ट देखते हैं.

School Holidays: दिवाली से छठ पूजा तक, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? फटाफट देखें छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays in November 2026: नवंबर की शुरुआत के साथ ही चारों ओर त्योहारों की खुशबू से पूरा देश महक रहा है. हर कोई ये जानना चाहता है कि इस महीने कितने दिनों की छुट्टी रहेगी. सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल कब-कब बंद रहेंगे? धनतेरस, गोवर्धन, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और भाई दूज के मौके पर क्या 5 दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे?

क्या छठ पूजा के अवसर पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी रहेगी? नवंबर में स्कूल-कॉलेज कब-कब और किन वजहों से बंद रहेंगे? आइए जानते हैं.

नवंबर में कितने दिन रहेगी छुट्टी?

नवंबर का महीना छुट्टियों के भरमार के साथ रहने वाला है. इस माह में कई त्योहार हैं और खास अवसर हैं जिस वजह से स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी रहेगी. पूरे नवंबर में दिवाली, छठ पूजा, बाल दिवस समेत रविवार और अन्य खास दिन के कारण करीब 13 दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी. जबकि, कुछ राज्यों में 13 दिन से ज्यादा दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी रहेगी.

2 नवंबर से 15 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी

नवंबर के महीने में लगातार 13 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है, लेकिन सभी स्कूलों के लिए नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के लिए है. यहां की सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो 2 नवंबर से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 

15 नवंबर को रविवार है जिस वजह से स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, 22 नवंबर को रविवार है जिस वजह से सप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती है जिस वजह से स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 29 नवंबर 2026 को रविवार होने के कारण स्कूलों की छुट्टी रहेगी.

नवंबर में स्कूलों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

नवंबर में स्कूलों की छुट्टी लिस्ट

राजस्थान में भी रहेगी स्कूलों की लंबी छुट्टी

राजस्थान में दिवाली 2026 के अवसर पर स्कूलों की लंबी छुट्टी रहेगी. सरकार के आदेश के अनुसार 12 दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक राज्य के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 16 नवंबर, सोमवार से फिर से स्कूल खुलेंगे. हालांकि, पुष्टी के लिए अपने-अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश में भी स्कूलों के बच्चों की लंबी छुट्टी

महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी स्कूलों की लंबी छुट्टी रहेगी. राज्य में सभी स्कूल 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे. हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की पांच दिनों की छुट्टी रहेगी. अधिक जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में भी बंद रह सकते हैं स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यहां भी स्कूलों की लंबी छुट्टी हो सकती है. 8 नवंबर से 11 नवंबर के बीच स्कूल बंद रह सकते हैं. इसके अलावा यूपी के कुछ राज्यों के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी भी रहेगी. स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो स्कूलों की छुट्टी की पुष्टी या अन्य किसी जानकारी के लिए अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट या प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More