SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सैनिक स्कूल में किन बच्चों को मिलता है एडमिशन? AISSEE परीक्षा की तारीख से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक, सब डिटेल्स यहां

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में किन बच्चों को एडमिशन मिल सकता है? AISSEE परीक्षा कब है और उसका एग्जाम पैटर्न क्या है? सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं? आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 05, 2026, 08:30 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:49 AM IST
Join

Sainik School Admission Last Date and Eligibility: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई करें और उन्हें बेहतरीन शिक्षा के साथ अनुशासन जैसा ज्ञान मिले. ऐसे में ज्यादातर पेरेंट्स की पहली पसंद में से एक सैनिक स्कूल भी शामिल है, लेकिन सभी के बीच एक सवाल ये भी रहता है कि क्या उनके बच्चों को सैनिक स्कूल में एडमिशन मिल सकता है? 

किस क्लास या योग्यता वाले छात्र को सैनिक स्कूल में एडमिशन मिलता है? कौन-कौन सी क्लास के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की जाती है? साल 2027 में सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए होने वाली AISSEE परीक्षा कब होगी? आइए सैनिक स्कूल में दाखिला से जुड़े सवाल और उनके जवाब बताते हैं.

सैनिक स्कूल में पढ़ने के क्या-क्या फायदे हैं?

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नेवल एकेडमी जैसे सैन्य संस्थानों में जाने की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुख्य रूप से सैनिक स्कूलों की शुरुआत की गई थी. सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बेहद कम उम्र से ही सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासित माहौल में ढल जाते हैं, जिससे उनके लिए सेना में अफसर बनने की राह आसान हो जाती है. सीधे शब्दों में कहें, तो सैनिक स्कूल उन बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन मंच है, जो भारतीय सशस्त्र बलों अर्मी, नेवी या वायुसेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं.

इसके अलावा, सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में लीडरशिप के गुणों का बेहतरीन विकास होता है. यहां सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं दिया जाता, बल्कि खेलकूद, एनसीसी और अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी पर भी खास जोर दिया जाता है. छात्रों की सुविधा और संपूर्ण विकास के लिए इन स्कूलों में आधुनिक लैब, विशाल खेल के मैदान, पुस्तकालय और हॉस्टल आदि सुविधाएं उपलब्ध होती हैं.

सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एकेडमिक सेशन 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल में दाखिला की प्रक्रिया शुरू की गई है. यहां पर कक्षा 6वीं और 9वीं के एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है. एनटीए की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का आयोजन किया जाता है. 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक सैनिक स्कूल में आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चालू है. 

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए किन योग्यता की जरूरत?

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए कहां और कैसे करें आवेदन? 

सैनिक स्कूल में दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, एकेडमिक सेशन 2027-28 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले-पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं, जिसके बाद वो AISSEE 2027 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे.

AISSEE 2027: कब होगी परीक्षा और क्या है एग्जाम पैटर्न? 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए AISSEE 2027 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को पेन-पेपर (OMR शीट) मोड में किया जाएगा. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे और खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. 

दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा पैटर्न

ये भी पढ़ें- अग्निवीर योजना पर सरकार का बड़ा फैसला, योग्यता से लेकर कार्य अवधि तक क्या-क्या हुए बड़े बदलाव?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES