Railway Recruitment 2026: बिना परीक्षा के रेलवे में काम करने का मौका! 2008 पदों पर निकली अप्रेंटिस भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे के साथ काम करने का मौका तलाशने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे में 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Railway Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) के रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए हाल ही में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2008 पदों पर चयन किया जाएगा. खास बात ये है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. भर्ती अभियान के तहत 7 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू है और अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है. आइए जानते हैं कि इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कैसे करें, क्या योग्यता चाहिए और हर महीने कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
किस पद पर कितनी सीटें?
कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है.
- स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या फिर ITI से प्राप्त नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हो.
- न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 6 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
- नियम के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस कितनी है?
आरआरसी जयपुर की वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर रेलवे की इस अप्रेंटिसशिप के बारे में जानकारी दे रखी है. इसके अनुसार एसटी या पीडब्ल्यूबीडी या एससी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं चुकानी होगी यानी उनके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है. हालांकि, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. प्रत्येक आवेदन के लिए 100 रुपये फीस चुकानी होगी. आवेदन फीस की पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं.
रेलवे NWR अप्रेंटिस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर जाएं.
- होमपेज 'Railway NWR Apprentice Recruitment 2026' शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपना लें.
- लॉगिन के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फॉलो करें.
- सभी डिटेल्स दर्ज करें और आधार कार्ड नंबर, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करें.
- मांगे जा रहे सभी दस्तावेजों को अपलोड करें और फोटोग्राफ भी अपलोड करें.
- आखिर में फॉर्म को जमा करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
कैसे होगा सिलेक्शन?
चयन प्रक्रिया की बात करें तो आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए होगा. रेलवे की ओर से 10वीं के अंक और आईटीआई में मिले अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अगर किसी दो उम्मीदवार के एक जैसे अंक आए तो उनमें उम्र का फर्क देखा जाएगा. दोनों में से ज्यादा उम्र वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होगा उन्हें अप्रेंटिसशिप का मौका मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें- डिफेंस में सरकारी नौकरी का मौका: इंडियन कोस्ट गार्ड में 365 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया