कैसे बन सकते हैं रेलवे में स्टेशन मास्टर? 1,200+ पदों पर भर्ती के आवेदन फॉर्म जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स
RRB Railway Station Master Recruitment: क्या आप भी रेलवे स्टेशन पर मास्टर की नौकरी हासिल करना चाहते हैं? 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, आइए जानते हैं कैसे और कहां से आवेदन कर सकते हैं.
RRB Railway Station Master Recruitment: क्या आप स्टेशन मास्टर की नौकरी करना चाहते हैं? या रेलवे में सरकारी नौकरी चाहते हैं? तो इससे पहले ये जान लीजिए कि किसी भी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रभारी को रेलवे स्टेशन मास्टर कहा जाता है और उनके पास स्टेशन के सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी होती है. एक स्टेशन मास्टर की नौकरी विभिन्न चरणों को पार करने के बाद मिलती है और इसमें सबसे पहला चरण आवेदन करना शामिल हैं. रेलवे में स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी हो चुके हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर स्टेशन मास्टर 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत वेबसाइट पर जारी किया गया है. स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
रेलवे में 1,250 पदों पर स्टेशन मास्टर की भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1,250 पदों पर स्टेशन मास्टर 2026 भर्ती का आवेदन लिंक एक्टिव हो चुका है. इसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. स्टेशन मास्टर भर्ती अभियान के तहत आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है.
कब तक फॉर्म में कर सकेंगे सुधार?
रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद अगर कोई गलती हो जाती है यानी अगर फॉर्म में कोई जानकारी गलत हो जाती है तो उसके लिए भी करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी. इसके तहत 7 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं. इसके तहत आवेदन फॉर्म में गलती को सुधारने के लिए एडिट ऑप्शन दिया जाएगा.
आवेदन फीस कितनी है?
अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. वहीं, महिला उम्मीदवारों, SC, ST, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. ध्यान रहे कि आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 है.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर भर्ती लिंक 08/2026 शो होगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर का यूज करके लॉगिन करें.
- इसके बाद मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें और आवेदन फीस जमा कर दें.
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें.
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
RRB स्टेशन मास्टर परीक्षा 2026 कब होगी?
आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2027 में किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इससे संबंधित कोई जानकारी या परीक्षा की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है. इससे संबंधित जानकारी आनी बाकी है.
ये भी पढ़ें- असम के युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस से लेकर वन विभाग तक, 5,700+ पदों पर भर्तियां; कैसे मिलेगी ये सरकारी नौकरी?