)
IIT BHU placement 2025-26: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू है, जिसने अपने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट में शानदार कामयाबी हासिल की है. संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने इस कामयाबी की रिपोर्ट साझा किया है जिससे पता चल रहा है कि छात्रों को शानदार भर्तियों का अवसर मिला है. नियोक्ताओं द्वारा आईआईटी बीएचयू के छात्रों पर अपना विश्वास दिखाया गया है.
साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, इस प्लेसमेंट सत्र के समय स्टूडेंट्स को कुल 1,480 नौकरियों का ऑफर मिला है. इस जॉब ऑफर में प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) के 292 और इंटर्नशिप के 501 ऑफर्स शामिल हैं. इस आंकड़े से पता चलता है कि छात्रों के लिए ये सत्र काफी लाभदायक साबित हुआ है.
इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर दिए. इनमें जेएस, ICICI बैंक, मीशो, स्क्वायरपॉइंट, किम्बल, सिस्को, अमेजन, ओरेकल और डेलॉइट जैसी कंपनियां शामिल रहीं. वहीं, टेक्नोलॉजी और आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में गूगल, डेटाब्रिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, सैमसंग, ओरेकल, न्यूटैनिक्स और सिस्को के नाम भी शामिल रहे.
IIT BHU के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सत्र 2026-27 के लिए जारी ब्रोशर के मुताबिक, प्लेसमेंट का औसत सालाना CTC 34.49 लाख रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, इंटर्नशिप के लिए छात्रों को औसतन 1.06 लाख रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिल रहा है. मुख्य प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही छात्रों को 481 इंटर्नशिप ऑफर और 222 प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं.
आईआईटी बीएचयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा नए सत्र 2026-27 के लिए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ब्रोशर को जारी किया गया है. संस्थान की ओर से दो चरमों में प्लेसमेंट प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा. आईआईटी बीएचयू में 1 दिसंबर 2026 से कैंपस प्लेसमेंट शुरू होगा, जो जनवरी तक जारी रहेगा. उसके बाद मार्च से मई 2027 तक दूसरे चरण की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगा. पहले ही मेन प्लेसमेंट के जरिए 481 इंटर्नशिप ऑफर और 222 प्री-प्लेसमेंट ऑफर दर्ज है.
2026-27 सत्र के ब्रोशर के अनुसार वर्तमान में आईआईटी बीएचयू में 6,506 से ज्यादा अंडर ग्रेजुएट छात्र और 1,061 से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं.