)
RMS CET 2026 Correction Window: पूरे भारत में 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं जिनमें दो राजस्थान के अजमेर और धौलपुर में स्थित है, दो कर्नाटक के बेलगाम और बेंगलुरु में और एक हिमाचल प्रदेश के चैल में स्थित है. रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चलने वाले इस स्कूल में आपका भी बच्चा पढ़ सके, क्या ये सोचते हुए आपने भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के CET परीक्षा के लिए आवेदन किया है? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है.
मिलिट्री स्कूल में दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदक छात्रों को परीक्षा में शामिल होना होता है. एनटीए की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है. आइए जानते हैं ये परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
NTA ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन फॉर्म के लिए 27 अक्टूबर को करेक्शन विंडो खोल दी थी. एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 28 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक गलतियां सुधार सकते हैं. हालांकि, इसके बाद फॉर्म में सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा.
आवेदन फॉर्म में अगर उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का गलत दर्ज हो गया है या उस नाम में स्पेलिंग की कोई गलती हो गई है या फिर डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी, दस्तावेजों की डिटेल्स आदि कोई गलती हुई है, उसे सुधार सकते हैं. इसके लिए करेक्शन विंडो बंद होने से पहले-पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा और वहां से फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. ये OMR-आधारित परीक्षा, पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट तक की होगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर समेत अन्य किसी अपडेट या जानकारी के लिए सलाह दी जाती है कि NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें.