UGC NET December 2026: NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप की तारीख का किया ऐलान, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
NTA UGC NET December 2026 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से संबंधित अपडेट साझा किया गया है. एजेंसी ने शहर सूचना पर्ची जारी करने की तारीख का ऐलान किया है.
UGC NET December 2026 Exam City Slip: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़ी घोषणा की है.
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की शहर सूचना पर्ची को जारी किया जाएगा. यहां पर सिटी स्लिप को डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं कैसे और कहां से UGC-NET दिसंबर 2026 सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं?
कब जारी होगी यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की शहर सूचना पर्ची 25 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी.
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'UGC NET December 2026 City Intimation Slip' शो होगा.
- उसके लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन भी दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी.
- यहां से इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.
यूजीसी नेट परीक्षा क्यों होती है?
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 9,75,505 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में यूजी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 14 दिसंबर, 15 दिसंबर, 16 दिसंबर, 17 दिसंबर, 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा.
एग्जाम टाइम की बात करें तो पहली शिफ्ट की परीक्षाएं, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. 87 विषयों के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- NEET PG Counselling: पसंद की सीट नहीं मिली? अब छोड़ सकेंगे मेडिकल सीट, MCC ने खोली रिजाइन विंडो