NIOS Exam Registration 2027: पढ़ाई छूट गई है तो न हों परेशान! स्कूल जाए बिना ऐसे दें पाएंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा
NIOS Exam 2027 Registration: नेशनल ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आइए एनआईओएस परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.
NIOS Exam 2027 Registration: रेगुलर स्कूल नहीं जाए पाए और किसी वजह से बीच में ही ब्रेक लेना पड़ गया? तो ऐसे छात्रों के पास ओपन से पढ़ाई करने का भी ऑप्शन होता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) की परीक्षाएं आयोजित की जाती है. इस ओपन स्कूल में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. संस्थान ने मार्च-अप्रैल 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 21 नवंबर 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आवेदन कर सकते हैं?
कब से कब तक रजिस्ट्रेशन का मौका
NIOS के अधिसूचना के मुताबिक छात्रों के पास बिना किसी विलंब भुगतान के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपनाने का मौका है. 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक, 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हालांकि, बाद में लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा.
कौन से उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
NIOS का ये रजिस्ट्रेशन शेड्यूल मार्च-अप्रैल 2027 में होने वाली परीक्षाओं के लिए स्ट्रीम 1, ब्लॉक 1 के तहत आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स पर लागू होगा. इसके अलावा, सितंबर-अक्टूबर 2026 में आयोजित सार्वजनिक परीक्षाओं में जो योग्य उम्मीदवार शामिल नहीं हो पाए थे, वो भी आवेदन कर सकते हैं.
कहां से भर पाएंगे फॉर्म?
योग्य और इच्छुक छात्र और छात्राओं के लिए एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर आवेदन पत्र जारी किया गया है. यहां से फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे और निर्धारित शुल्क भुगतान के साथ आवेदन को सबमिट कर दें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी डिटेल्स को एक बार जरूर देख लें और ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
जानकारी के लिए बता दें कि एनआईओएस की ओर से सितंबर-अक्टूबर 2026 की परीक्षाओं के लिए जो स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं, उनके लिए परीक्षा की फीस जमा करने का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, उसे रिजल्ट जारी हो जाने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए गुड न्यूज! 6 महीने तक काम सीखने के साथ स्टाइपेंड का मौका!