NEET UG Counselling 2026: 'MBBS की उम्मीद खत्म?' नीट राउंड 3 में नहीं मिला कॉलेज तो तुरंत करें ये काम, बच जाएगा आपका साल!
NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 30 सितंबर 2026 को नीट काउंसलिंग राउंड 3 की सीट का ऐलान किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम सीट अलॉट लिस्ट में नहीं आएगा क्या उनके पास एमबीबीएस सीट का मौका नहीं रहेगा? आइए इसके बारे में जानते हैं.
NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 30 सितंबर 2026 को नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने जा रही है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अलॉटमेंट लिस्ट और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. जिन छात्रों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें तय समय में संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल उन उम्मीदवारों का है जिनका नाम राउंड 3 की लिस्ट में नहीं आ पाता. क्या राउंड-3 में सीट न मिलने पर एमबीबीएस का सपना यहीं टूट जाता है? या फिर अभी भी कोई ऐसा मास्टरप्लान है, जिससे मेडिकल कॉलेज की सीट हासिल की जा सकती है? आइए जानते हैं.
जिनका नाम राउंड 3 की लिस्ट में आए वो क्या करे?
नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 रिजल्ट की घोषणा के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में आएगा उन्हेंन आखिरी तारीख तक डॉक्टमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया को अपनाना होगा. जिस कॉलेज में एमबीबीएस की सीट अलॉट की जाएगी उसे 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच रिपोर्ट करना होगा जिसके बाद ही मेडिकल सीट पक्की होगी.
क्या राउंड-3 में सीट न मिलने पर एमबीबीएस का सपना यहीं टूट जाता है?
नहीं, नीट काउंसिलिंग राउंड-3 में सीट न मिलने पर एमबीबीएस का सपना खत्म नहीं होता है. इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के कई रास्ते और ऑप्शन्स होते हैं. नीट राउंड 3 रिजल्ट में आपका नाम अलॉटमेंट लिस्ट में नहीं है तो कुछ ऑशन्स हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है.
राउंड 3 में MBBS सीट न मिले, तो क्या करें?
1. स्ट्रे वैकेंसी राउंड:- राउंड 3 के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ), सेंट्रल और डिम्ड यूनिवर्सिटीज की बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को पिछले किसी भी राउंड में कोई सीट नहीं मिली है, वो एलिजिबल होकर इन बची हुई सीटों पर दांव लगा सकते हैं.
- 2. स्टेट कोटा काउंसलिंग:- ऑल इंडिया कोटा के अलावा, अपने राज्य की 85% स्टेट कोटा काउंसलिंग के मॉप-अप और स्ट्रे राउंड्स पर पैनी नजर रखें. कई राज्यों में तीसरे दौर के बाद भी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कैटेगरी-वाइज सीटें खाली रह जाती हैं, जहां राज्य के डोमिसाइल के जरिए एडमिशन का मौका मिल सकता है.
3. बैकअप ऑप्शंस और प्रैक्टिकल डिसीजन:- अगर आपकी रैंक काफी पीछे है और बची हुई सीटों में भी कट-ऑफ क्लियर होना मुश्किल लग रहा है, तो समय बर्बाद करने के बजाय व्यावहारिक फैसला लें.
- समान मेडिकल कोर्सेज: अगर आपका लक्ष्य मेडिकल क्षेत्र में ही करियर बनाना है, तो आप BDS (डेंटल), BAMS (आयुर्वेद) या BHMS जैसे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं.
- अगले साल का री-अटेम्प्ट: अगर आपका स्कोर कट-ऑफ के काफी करीब था, तो अपनी कमियों का विश्लेषण करें और पूरे फोकस के साथ NEET 2027 की तैयारी में जुट जाएं.
स्ट्रे वैकेंसी राउंड: रजिस्ट्रेशन डेट से एडमिशन तक का पूरा शेड्यूल
राउंड 3 के बाद बची हुई खाली सीटों पर एडमिशन के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करेगी. इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा.
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख | 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख | 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
| संबंधित कॉलेजों में रिपोर्टिंग की तारीख | 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी आधिकारिक शेड्यूल और निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर चेक कर लें.
ये भी पढ़ें- NEET PG 2026: नीट काउंसलिंग से पहले सीटों को लेकर NMC का बड़ा अपडेट, 5800 से ज्यादा सीटें बढ़ीं