App

NCERT Update: दिल्ली के शिक्षकों और प्रिंसिपल को दी जा रही खास ट्रेनिंग, NEP 2020 के तहत बदला पढ़ाई का तरीका!

दिल्ली में NCERT और SCERT की ओर से री-इमेजिन्ड निष्ठा पहल के तहत शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें NEP 2020 लागू करने, बाल-केंद्रित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और नए प्रोग्रेस कार्ड (HPC) पर चर्चा की गई.

NCERT Update: दिल्ली के शिक्षकों और प्रिंसिपल को दी जा रही खास ट्रेनिंग, NEP 2020 के तहत बदला पढ़ाई का तरीका!

पिछले कुछ सालों में शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ने और पढ़ाने के तरीकों में बदलाव किया गया है. स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलता जा रहा है. छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना काफी नहीं माना जा रहा है, बल्कि इस बदलाव के तहत किताबों से ज्यादा 'समझ' पर जोर दिया जा रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत कई बदलाव हुए हैं और कई किए जा रहे हैं. इसी पहल में से एक 'री-इमेजिन्ड निष्ठा' भी है जिसके तहत शिक्षकों को खास तरह की ट्रेनिंग दी गई. 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) की ओर से दिल्ली के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को 5 दिनों की ट्रेनिंग में शामिल होना होगा. इस कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में छात्रों के लिए क्लासरूम का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल सकता है. 

नई किताब और सिलेबस पर भी चर्चा

इस ट्रेनिंग को समग्र शिक्षा योजना के तहत शहीद हेमु कलानी सर्वोदय बाल विद्यालय में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) और नई किताबों को भी शामिल किया गया था. इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को समझने और लागू में मदद करना था. इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षण और स्कूल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर सत्र शामिल थे

ट्रेनिंग कार्यक्रम में क्या-क्या शामिल था? 

  • डिजिटल शिक्षा 
  • बाल-केंद्रित शिक्षा 
  • स्कूल संस्कृति और नेतृत्व 
  • समावेशी शिक्षा और छात्रों का कल्याण
  • छात्र मूल्यांकन और समग्र प्रगति कार्ड
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा
  • विभिन्न विषयों और स्कूल के अलग-अलग चरणों के लिए टीचिंग मेथड

जानकारी के लिए बता दें कि NCERT के निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद के अलावा SCERT दिल्ली के निदेशक जतिन गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे थे. इनके अलावा NCERT के डीन श्रीधर श्रीवास्तव भी शामिल रहे. यहां उन्होंने स्कूलों में नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ इस पहल को जारी रखने की जरूरत पर बल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More