)
मंत्रालय में नौकरी करने का सपना है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को मंत्रालय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जो सरकारी तंत्र के साथ जुड़कर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है.
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) मॉनिटरिंग यूनिट के लिए मंत्रालय की ओर से यंग प्रोफेशनल की भर्ती की जा रही है. इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को मैनजमेंट, टेक्निकल, मीडिया और पीआर जैसे क्षेत्र में काम करने का अच्छा मौका मिल सकेगा. इस भर्ती अभियान के तहत 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड के साथ योग्य उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. अगर काम अच्छा रहा तो उनके कार्यकाल की अवधि में बढ़ोतरी हो सकती है.
#YoungProfessionals के लिए सुनहरा अवसर! खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल को एक नई दिशा दें। #PMFMEScheme के अंतर्गत तकनीकी, मैनेजमेंट और मीडिया एवं पीआर के क्षेत्रों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदन करें: https://t.co/aH0bbbuhVw https://t.co/dBki5lxiv0
— Ministry of Food Processing Industries (@MOFPI_GOI) November 18, 2026
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | आवश्यक अनुभव | आयु सीमा |
| यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल) | मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, फूड हार्वेस्ट इंजीनियरिंग, फूड साइंस या फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एंश्योरेंस में फुल टाइम कोर्स | फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज या फूड एंड एग्री बिजनेस सेक्टर में न्यूनतम दो साल का अनुभव | अधिकतम 32 वर्ष |
| यंग प्रोफेशनल (मीडिया और पीआर) | संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, अप्लायड आर्ट, फाइन आर्ट, मल्टीमीडिया डिजाइन या एनिमेशन में डिप्लोमा | ग्राफिक डिजाइन और विजुअल कम्युनिकेशन में न्यूनतम दो साल का अनुभव | अधिकतम 32 वर्ष |
| यंग प्रोफेशनल (मैनेजमेंट) | मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम एमबीए या पीजीडीएम कोर्स | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो साल का अनुभव | अधिकतम 32 वर्ष |
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. कॉन्ट्रेक्चुअल होने के कारण इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को एचआरए, डीए जैसी कोई अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएगी. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmfme.mofpi.gov.in पर जा सकते हैं.