JEE Main 2027 Registration: निकल गई आवेदन की अंतिम तारीख, क्या नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन? न हों परेशान, ऐसे मिलेगा एक और मौका
JEE Main 2027 Session 1 Registration Late Fees: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लेट फीस के साथ आवेदन का ऐलान कर दिया है. अंतिम तिथि निकलने के बाद भी छात्रों के पास रजिस्ट्रेशन का मौका है, आइए प्रोसेस जानते हैं.
JEE Main 2027 Session 1 Registration Late Fees: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य 2027 सेशन-1 पंजीकरण की अंतिम तिथि निकल चुकी है. एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नहीं बढ़ाई गई है. जेईई मेन 2027 परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक थी.
एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि, अंतिम तिथि से पहले कुल 15,04,866 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है. हालांकि, किसी वजह से अगर आप आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार, विलंब शुल्क जमा करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
लेट फीस के साथ आवेदन का मौका
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 26 नवंबर 2026 को रात 11.50 बजे तक आवेदन का मौका दिया जा रहा है.
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए लेट फीस कितनी है?
जेईई मुख्य 2027 सेशन-1 पंजीकरण के लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क लागू होगा. अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना, फटाफट से आवेदन कर लें. फॉर्म भरने से पहले ये जरूर ध्यान रखें कि सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर लें. ये भी ध्यान रखना है कि फॉर्म में 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार, नाम दर्ज करना है और अपनी सही कैटेगरी दर्ज करनी है.
कैसे करें लेट फीस के साथ जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर आवेदन का लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
- JEE Main 2027 Session 1 के अप्लाई लिंक पर क्लिक कर लें.
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और फिर फॉर्म ओपन करें.
- उसमें सभी निजी जानकारी और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर लें.
- आवेदन प्रक्रिया के दौरान 500 रुपये लेट फीस का भुगतान करें.
- फीस जमा करने के बाद उसे सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
- लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षा कब?
NTA के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट के लिए समय-समय पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें.