)
JEE Main 2027 Session 1 Registration: अगर आप भी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अभी तक जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो फटाफट से पहले ये काम कर लें. दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 13,96,007 से अधिक उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस का भुगतान कर दिया है और अब तक 15,73,018 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा हो चुके हैं.
एनटीए की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए सिर्फ 1 दिन बचा है. 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद लेट फीस के साथ भी रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकेगी.
JEE (Main) 2027 Session-1: Registration Update! Over 13,96,007 candidates have successfully completed their fee payment, with 15,73,018 registration forms submitted so far! Last 2 days to register with late fee (until 26 November 2026). Complete your application today! Apply Now: https://t.co/tmqRWzsZnE For any queries or assistance: Email: jeemain@nta.ac.in Helpline: 011-40759000 / 1800-180-4747 Website: https://t.co/x6CqwlBa5V JEE (Main) 2027 सत्र-1: पंजीकरण अपडेट! अब तक 15,73,018 पंजीकरण फॉर्म जमा हो चुके हैं और 13,96,007 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान कर दिया है! विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ पंजीकरण करने के अंतिम 2 दिन शेष हैं (26 नवंबर 2026 तक)। आज ही अपना आवेदन पूरा करें! आवेदन करें: https://t.co/tmqRWzsZnE किसी भी सहायता या जानकारी के लिए संपर्क करें: ईमेल: jeemain@nta.ac.in हेल्पलाइन: 011-40759000 / 1800-180-4747 वेबसाइट: https://t.co/x6CqwlBa5V #JEEMain2027 #NTA #राष्ट्रीयपरीक्षाएजेंसी #JEEMain
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 25, 2026
आवेदन फॉर्म जमा करने के बीद उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए भरी गई फीस वापस नहीं मिलेगी और ना ही नए आवेदन के लिए एडजस्ट किया जाएगा. अगर फॉर्म में कोई गलती जैसे नाम, पते जैसी है, को कुछ विवरणों में सुधार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो नया फॉर्म भरने के जगह 'करेक्शन फैसिलिटी' का इस्तेमाल कर लें.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. इस बीच उम्मीदवार फॉर्म में कुछ गलतियों को सुधार सकेंगे.