SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JEE Main 2027 सेशन-1 रजिस्ट्रेशन: 22 नवंबर तक ही मौका, जनवरी में होगी जेईई परीक्षा, पूरा शेड्यूल देखें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन परीक्षा 2027 का आयोजन जनवरी में किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है और 22 नवंबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 31, 2026, 06:27 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 08:55 AM IST
Join

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से हर साल दो बार जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया जाता है. सेशन 1 और सेशन 2 की मेन परीक्षा का आयोजन आमतौर पर जनवरी और अप्रैल के महीने में होता है. इस बार भी जेईई मेन परीक्षा 2027 सेशन 1 की परीक्षा जनवरी के महीने में आयोजित की जाएगी. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है.

JEE मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपनाना होगा और 22 नवंबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख की रात 11.50 बजे तक आवेदन का लिंक एक्टिव रहेगा, लेकिन उसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन का मौका नहीं मिल सकेगा. 

फॉर्म जमा करने के बाद मिलेगा करेक्शन का मौका

एनटीए द्वारा जारी किए शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2027 में किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. जेईई मेन के लिए 27 से 29 नवंबर 2026 तक फॉर्म करेक्शन विंडो खुली रहेगी. 

जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा की तारीखें

जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षाएं 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड को 13 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा और एग्जाम सिटी की घोषणा पहले ही 30 दिसंबर को कर दी जाएगी.

क्या सेशन 1 और सेशन 2 परीक्षा में शामिल होना जरूरी?

नहीं, जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2, दोनों ही अलग-अलग एग्जाम है. अगर आप सेशन 1 में शामिल नहीं हो पाए हैं, तो जेईई मेन सेशन 2 के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार सेशन 1 और 2, दोनों एग्जाम में शामिल हो सकते हैं या चाहें तो दोनों में से किसी एक भी शामिल हो सकते हैं. 

जेईई मेन के दोनों सेशन में शामिल होने का क्या फायदा?

छात्र चाहे तो वो जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में एनटीए की ओर से बेस्ट स्कोर का नियम लागू किया जाता है और दोनों में से जिस सेशन में सबसे अच्छे अंक आते हैं, उसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट और रैंक तैयार किए जाते हैं. दोनों एग्जाम देने से ये फायदा रहेगा कि अधिक प्रतिशत वाले अंक के साथ रैंकिंग तैयार होगी.

जेईई मेन सेशन 1 के लिए कैसे आवेदन करें?

  1. सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लिंक शो होगा उसमें सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें.
  3. आवेदन फॉर्म भरने के बाद मांगे जा रहे दस्तावेजों को भी सबमिट करें.
  4. इसके बाद आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म को भी सबमिट कर दें.
  5. आखिर में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें या उसे डाउनलोड कर लें.

जेईई मेन परीक्षा क्यों होती है?

जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का उद्देश्य एडमिशन से जुड़ा हुआ है, जो छात्र देश के टॉप इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संस्थानों जैसे NITs, IIITs और अन्य भाग लेने वाले प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं वो इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं. टॉप रैंकिंग वाले उम्मीदवारों को यहां मौका दिया जाता है. 

जेईई मेन परीक्षा कौन दे सकता है?

बात अगर योग्यता की करें तो जिन उम्मीदवारों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास की होती है, वो इस एग्जाम में शामिल होने के लिए एलिजिबल होते हैं. एनटीए की ओर से कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है. जेईई मेन परीक्षा में बैठने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है.

JEE Main Exam Pattern 2027

आवेदन फॉर्म भरने में दिक्कत तो यहां करें संपर्क

अगर जेईई मेन सेशन 1 फॉर्म को भरने के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो एनटीए के आधिकारिक ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. एजेंसी की ओर से 011-40759000 या 011-69227700 और jeemain@nta.ac.in साझा किया गया है. 

आप JEE Main 2027 सत्र 1 के लिए नया ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने से संबंधित डिटेल्स (JEE Main Online Application Form) देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: क्यों खर्च करने हजारों-लाखों रुपये, जब यहां पर मुफ्त में होती है जेईई की तैयारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES