JEE Main 2027 Registration: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, कहीं चूक न जाएं मौका! फटाफट ऐसे करें अप्लाई
JEE Main 2027 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बहुत जल्द जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा. आखिरी तारीख से पहले-पहले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर लें.
JEE Main 2027 Registration: क्या आप भी 12वीं के बाद देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला पाने का सपना देख रहे हैं? क्या टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं? क्या आपने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है? अगर अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो फटाफट से आवेदन कर दें. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 है.
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि रेगुलर फीस के साथ सेशन 1 के लिए आवेदन विंडो 22 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगी. अभी तक 7,04,316 से ज्यादा उम्मीदवारों ने फीस के सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, जबकि कुल 9,05,144 उम्मीदवारों ने जेईई मेन का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किया है.
जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए क्या प्रक्रिया है?
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'JEE (Main) 2027 Session-1 Registration' लिंक शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपना लें.
- इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और आगे के प्रोसेस को अपनाएं.
- फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज कर दें और दस्तावेजों को सबमिट कर दें.
- फॉर्म जमा करने से पहले आवेदन फीस का भुगतान करें.
- आखिर में फॉर्म को सबमिट करें और उसके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
जेईई मेन 2027 परीक्षा कब होगी?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार, 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को जेईई मेन 2027 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय-सीमा के समाप्त होने से पहले-पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ-साथ आवेदन फीस का भुगतान कर, कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: जनवरी परीक्षा नजदीक, ऐसे करें मेन और एडवांस्ड की एक साथ तैयारी; जानें पूरा करियर मैप और सीक्रेट टिप्स