JEE Main 2027: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
JEE Main 2027 Correction Window: जेईई मेन 2027 के आवेदन फॉर्म में अगर आपसे कोई गलती हो गई है, तो उसे ठीक करने का मौका दिया जा रहा है. NTA ने आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है.
JEE Main 2027 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 आवेदन पत्र से संबंधित अपडेट जारी किया है. आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि 27 नवंबर 2026 से JEE मेन 2027 सेशन 1 के आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन पत्र को भरने के दौरान कोई गलती हो गई है, तो वो सुधार के लिए करेक्शन विंडो के लिए जरिए सुधार कर सकते हैं.
दरअसल, जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र में हुई गलती के सुधार के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है. आवेदन पत्र जमा कर देने के बाद भी ये सुविधा मिल रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब से कब तक करेक्शन सुविधा उपलब्ध?
एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद JEE मेन पोर्टल पर जाकर फॉर्म में गलती सुधारी जा सकती है. इसके लिए करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक खुलेगी रहेगी. अधिक जानकार के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
जनवरी में सेशन 1 की परीक्षा
एनटीए के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लेट फीस के साथ 26 नवंबर 2026 तक मौका दिया गया था. वहीं, अब फॉर्म में गलती सुधारने के लिए सेशन 1 करेक्शन विंडो को 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच खोला जा रहा है.
किन-किन गलतियों को सुधार सकते हैं उम्मीदवार?
एनटीए की ओर से आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी गई है कि आवेदन पत्र में हुई सभी गलतियों को सुधार का मौका नहीं दिया जा रहा है. इसके लिए कुछ नियम भी लागू है जिसके तहत फॉर्म में सभी गलतियों को सुधारा नहीं जा सकता है. शर्तों के अधीन, उम्मीदवार अपना नाम, माता या पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी और PwD/PwBD स्टेटस जैसी गलतियों को सुधार कर सकता है.
इसके अलावा शैक्षणिक जानकारियों में हुई गलतियों का सुधार भी किया जा सकता है, जिनमें कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के पास होने का वर्ष, अंक और रोल नंबर, बोर्ड की डिटेल्स आदि को सही कर सकते हैं.
कौन सी गलतियां सही नहीं कर सकते हैं?
- रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर
- ईमेल एड्रेस
- वर्तमान या स्थायी पता
- आपातकालीन संपर्क डिटेल्स
- अपलोड की गई या लाइव ली गई तस्वीर
कैसे सही करें आवेदन पत्र में गलतियां?
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'JEE Main 2027 Session 1 Application Correction Window' शो होगा.
- उसके लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन हो जाने के बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा.
- उसमें दिख रही डिटेल्स में जहां-जहां सुधार की अनुमति होगी, उसे चेक करके जरूरी बदलाव करें.
- अगर किसी बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगा जाए को उसे जमा कर दें.
- सभी जानकारियों को एक बार अच्छे से चेक कर ले और आखिर में फॉर्म सबमिट कर दें.
- आखिर में फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2027 में पहली बार कैलकुलेटर की सुविधा, क्या CBSE बोर्ड परीक्षा में भी मिलेगी छूट?