)
JEE Main 2027 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 आवेदन पत्र से संबंधित अपडेट जारी किया है. आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि 27 नवंबर 2026 से JEE मेन 2027 सेशन 1 के आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर किसी उम्मीदवार से आवेदन पत्र को भरने के दौरान कोई गलती हो गई है, तो वो सुधार के लिए करेक्शन विंडो के लिए जरिए सुधार कर सकते हैं.
दरअसल, जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र में हुई गलती के सुधार के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है. आवेदन पत्र जमा कर देने के बाद भी ये सुविधा मिल रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद JEE मेन पोर्टल पर जाकर फॉर्म में गलती सुधारी जा सकती है. इसके लिए करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक खुलेगी रहेगी. अधिक जानकार के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
एनटीए के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लेट फीस के साथ 26 नवंबर 2026 तक मौका दिया गया था. वहीं, अब फॉर्म में गलती सुधारने के लिए सेशन 1 करेक्शन विंडो को 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच खोला जा रहा है.
एनटीए की ओर से आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी गई है कि आवेदन पत्र में हुई सभी गलतियों को सुधार का मौका नहीं दिया जा रहा है. इसके लिए कुछ नियम भी लागू है जिसके तहत फॉर्म में सभी गलतियों को सुधारा नहीं जा सकता है. शर्तों के अधीन, उम्मीदवार अपना नाम, माता या पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी और PwD/PwBD स्टेटस जैसी गलतियों को सुधार कर सकता है.
इसके अलावा शैक्षणिक जानकारियों में हुई गलतियों का सुधार भी किया जा सकता है, जिनमें कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के पास होने का वर्ष, अंक और रोल नंबर, बोर्ड की डिटेल्स आदि को सही कर सकते हैं.
Important Update for JEE (Main) 2027 Aspirants! The Correction Window for the JEE (Main) 2027 Session-1 Application Form is now OPEN. Candidates can edit the particulars in their submitted application forms (as per the public notice) from 27 November to 29 November 2026, 11:50pm. Check all slides to know what details can be corrected. Make your corrections here: https://t.co/tmqRWzsZnE Email: jeemain@nta.ac.in Helpline: 011-40759000 / 1800-180-4747 JEE (Main) 2027 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! JEE (Main) 2027 सत्र-1 (Session-1) के आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो (Correction Window) अब खुल गई है। अभ्यर्थी 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक (सार्वजनिक सूचना के अनुसार) अपने जमा किए गए आवेदन पत्रों के विवरण में सुधार कर सकते हैं। किन-किन विवरणों में सुधार किया जा सकता है, यह जानने के लिए सभी स्लाइड्स देखें। सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://t.co/tmqRWzsZnE ईमेल: jeemain@nta.ac.in हेल्पलाइन: 011-40759000 / 1800-180-4747 #JEEMain2027 #NTA #JEEMain #CorrectionWindow @EduMinOfIndia
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 27, 2026