SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

School Winter Vacation 2026: इस राज्य में 30 नवंबर से बंद होंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं की छुट्टियां कब से शुरू?

School Winter Vacation 2026: जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूल की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टी की घोषणा की गई है. आइए जानते हैं कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे?

Written By Simran Singh
Published: Nov 28, 2026, 06:40 IST | Updated: Nov 28, 2026, 07:21 IST
Join

Jammu and Kashmir School Winter Vacation 2026: नवंबर महीना समाप्त होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई छात्रों के मन में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. कब से स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी पड़ेगी? किन-किन कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल बंद किया जाएगा? किन राज्यों में सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया जाएगा? ऐसे तमाम सवाल स्कूल जाने वाले छात्र और उनके अभिभावकों के मन में उठ रहा है.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. बढ़ती सर्दी के साथ इस केंद्र शासित प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, जिसके अनुसार राज्य के सभी स्कूल 30 नवंबर 2026 से बंद रहेंगे.

किन कक्षाओं के लिए सर्दियों की छुट्टियां?

स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने आधिकारिक तौर पर हायर सेकेंडरी स्तर तक के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. कश्मीर संभाग के विंटर जोन के सभी स्कूल बंद रहेंगे. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 30 नवंबर 2026 से सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है.

कब से कब तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कश्मीर संभाग के विंटर जोन के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक स्कूल बंद रहेंगे. छात्रों के लिए फिर से 1 मार्च 2027 से स्कूल खोले जाएंगे. 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए कब से सर्दियों की छुट्टियां?

जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन क्षेत्रों में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए जल्द छुट्टी का ऐलान किया जाएगा. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां पड़ेगी. कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियों के बाद फिर से 23 फरवरी 2027 से स्कूलों को खोला जाएगा.

स्कूलों के शिक्षकों के लिए क्या निर्देश?

आधिकारिक नोटिस के तहत सभी शिक्षकों से कहा गया है कि उन्हें छुट्टियों के दौरान किसी भी शैक्षणिक गतिविधि के लिए उपलब्ध रहना पड़ सकता है. साथ ही, ये भी कहा गया है कि स्कूल खुलने से 3 दिन पहले सभी टीचर्स को अपने-अपने स्कूल आना होगा जिससे कि वो जरूरी तैयारियां कर सकेंगे और शैक्षणिक सत्र के लिए पढ़ाई की प्लानिंग भी कर सकेंगे. निर्देश जारी करने के साथ ही, निदेशालय ने सभी शिक्षकों को चेतावनी भी दी है कि अगर स्कूल के प्रमुख या शिक्षण स्टाफ की ओर से शेड्यूल का पालन नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- सैनिक स्कूल में नौकरी का मौका, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES