Indian Bank Vacancy 2026: फ्रेशर्स के लिए सरकारी बैंक में नौकरी! 1500 ट्रेनिंग पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 पदों पर भर्ती जारी की गई है जिसके तहत फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. आइए अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके हैं? वर्क एक्सपीरियंस के बिना भी सरकारी बैंक में काम करने का मौका मिल सकता है. दरअसल, इंडियन बैंक में कुल 1500 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इंडियन बैंक की ओर से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए 5 नवंबर 2026 से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अवधि की ट्रेनिंग दी जाएगी और अच्छा-खासा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. अलग-अलग ब्रांच के लिए स्टाइपेंड भी अलग-अलग तय किया गया है. मेट्रो या अर्बन ब्रांच के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये महीना स्टाइपेंड मिलेगा. जबकि, रूरल या सेमी अर्बन ब्रांच के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा.
अप्रेंटिस के लिए पहले कहां रजिस्ट्रेशन करें?
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करना है तो पहले NATS के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाना होगा. इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल nats.education.gov.in पर जाना होगा, वहां पर 1 अप्रैल 2022 तक ग्रेजुएशट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद इंडियन बैंक की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा.
इंडियन बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए कैसे अप्लाई करें?
NATS के आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद योग्य उम्मीदवार को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन पत्र शो होगा, वहां सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पहले कहीं और भी 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की है, वो आवेदन के लिए एलिजिबल नहीं है. किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए इंडियन बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- अग्निवीर योजना पर सरकार का बड़ा फैसला, योग्यता से लेकर कार्य अवधि तक क्या-क्या हुए बड़े बदलाव?