)
IIT Delhi Admission 2026 Without JEE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में एडमिशन पाना हर छात्र का सपना होता है. आमतौर पर यहां दाखिले के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षा पास करनी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप बिना JEE स्कोर के भी आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर सकते हैं?
दरअसल, IIT दिल्ली के कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत विभिन्न ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में बिना JEE स्कोर के एडमिशन पाने का मौका मिल रहा है.
इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस 12 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी. इस प्रोग्राम के तहत रजिस्टर्ड छात्रों को IIT दिल्ली के फैकल्टी द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा.
आईआईटी दिल्ली ने हेल्थकेयर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने हेल्थकेयर के लिए AI में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के तीसरे बैच की घोषणा कर दी है. इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए जेईई स्कोर की कोई जरूरत नहीं है. बिना जेईई वाले छात्र और प्रोफेशनल्स भी इस कोर्स के जरिए आईआईटी दिल्ली का हिस्सा बन सकते हैं.
कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत चलाए जा रहे इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ceppay.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
The Continuing Education Programme (CEP), #IITDelhi, has launched the 3rd batch of the "Executive Programme for AI in Healthcare". For more details, please click: https://t.co/gRwl9p2Shp Apply now link: https://t.co/JeMaOgeI4R Last date to apply: 10th December 2026 https://t.co/BKMUNVx9Nb
— IIT Delhi (@iitdelhi) October 3, 2026
| कोर्स | हेल्थकेयर में AI (एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 दिसंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ceppay.iitd.ac.in |
| क्लासेज की शुरुआत | 12 दिसंबर 2026 |
| क्लास मोड | ऑनलाइन मोड |
कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम की ऑनलाइन क्लास की शुरुआत 12 दिसंबर 2026 से होगी. हेल्थकेयर में AI कोर्स कुल 6 महीने की अवधि के साथ होगा. 30 मई 2027 तक इस कोर्स में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्लासेस लेने का मौका मिलेगा. हर शनिवार और रविवार को ये क्लासेस होंगी जिनका समय अलग-अलग होगा. हर शनिवार को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक क्लास का समय रहेगा, जबकि रविवार का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा.
इस प्रोग्राम के लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है और इसे खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए डिजाइन किया गया है जो ग्रेजुएट प्रोफेशनल्स हैं या डॉक्टर या हेल्थकेयर विशेषज्ञों या फिर टेक्नोलॉजी लीडर्स हैं. ऐसे लोग जो हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी को एक साथ पढ़ने में रुचि रखते हैं वो आवेदन कर सकते हैं.