SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकारी नौकरी का अनोखा मौका: IIIT में 365 दिन खुले रहेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के दरवाजे!

IIIT Assistant Professor Recruitment: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रोलिंग विज्ञापन सिस्टम लागू किया है. ऐसे में योग्य अभ्यर्थी सालभर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Written By Simran Singh
Published: Nov 14, 2026, 09:41 IST | Updated: Nov 14, 2026, 10:11 IST
Join

IIIT Assistant Professor Recruitment: हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार की ओर से हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के नए नियम जारी किए. साथ ही PhD और MPhil डिग्री वालों को देने वाली छूट भी हटा दी गई. नए नियमानुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नौकरी के लिए उम्मीदवारों का नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET), स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) या स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) में से किसी एक पात्रता परीक्षा को पास करना जरूरी होगा. वहीं, अब भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पद भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है. 

संस्थान की ओर से आईआईआईटी में शिक्षक भर्ती की पुरानी व्यवस्था को हटाकर उसमें रोलिंग विज्ञापन सिस्टम को जोड़ा गया है, जिसके अनुसार आवेदन के लिए कोई लास्ट डेट नहीं होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को बार-बार भर्ती निकलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 365 दिन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव रहेगा.

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा सालभर 

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने 6 नवंबर 2026 को इस संबंध में भर्ती विज्ञापन जारी किया था. इसके तहत पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-वन और ग्रेड-टू के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक, संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी और अनुप्रयुक्त विज्ञान विभागों में नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं. नई व्यवस्था के तहत योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी सालभर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे.

समय-समय पर कटऑफ डेट भी होगी घोषित

संस्थान की ओर से साफ किया गया है कि प्राप्त आवेदन की एक कटऑफ डेट भी घोषित की जाएगी. ऐसे में उस तय तारीख तक सब्मिट आवेदनों को एक साथ चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा. उस दौरान उपलब्ध रिक्तियों समेत नई और बैकलॉग रिक्तियों का भी खास ध्यान रखा जाएगा. कटऑफ डेट निकल जाने के बाद जमा हुए आवेदनों को अगली भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.

किन आवेदकों को दी जाएगी प्राथमिकता?

संस्थान की ओर से रोलिंग विज्ञापन के तहत पीएचडी डिग्री धारकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभियान के तहत चयन प्रक्रिया के दौरान उन आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अधिक रिसर्च कार्य को दर्शाते होंगे. शोध कार्य और शिक्षण जैसी योग्यता को देखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- NET के बिना नहीं मिलेगी नौकरी? असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कौन-कौन से एग्जाम पास करना जरूरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES