)
IBPS Clerk Prelims Result 2026 (OUT Soon): इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित की गई क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम कब तक जारी होगा? ये सवाल हर उस उम्मीदवार का है जिसने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा दी है. अक्टूबर में इस एग्जाम का आयोजन किया गया था और उम्मीदवारों को अब रिजल्ट की घोषणा होने का बेसब्री से इंतजार है. पिछले चार साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा हो सकती है.
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है. उम्मीद है कि नवंबर 2026 के तीसरे हफ्ते तक क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि, अभी तक आईबीपीएस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नजर बनाए रखें.
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को किया गया है. ये एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था. जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगली प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को एलिजिबल माना जाएगा.
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था की ओर से कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, पिछले कुछ साल के ट्रेंड की बात करें तो IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, एग्जाम डेट से करीब 1 या 1.5 महीने के अंदर जारी किया गया है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय-समय पर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नजर बनाए रखें. अपने लॉगिन पासवर्ड को तैयार रखें, जिससे रिजल्ट की घोषणा के बाद तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.