SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weekly Jobs: 15000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां! कहीं निकल न जाए आवेदन का मौका, 30 नवंबर से पहले कर दें अप्लाई

Government Jobs November 2026: क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और दिसंबर शुरू होने से पहले-पहले आवेदन करना चाहते हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है. आइए जानते हैं 30 नवंबर से पहले-पहले कहां आवेदन कर सकते हैं?

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 12:00 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:07 IST
Join

Government Jobs November 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नवंबर का महीना कई मौके लेकर आया है. अगर आप भी अलग-अलग विभागों में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. नवंबर 2026 में करीब 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इनमें से कई भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 से पहले है. 

ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अच्छा मौका है. आइए जानते हैं कि किन विभागों और संस्थानों में कितने पदों पर भर्ती निकली है, कौन आवेदन कर सकता है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है.

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस भर्ती

ऐसे उम्मीदवार जिनके पास कोई अनुभव नहीं है और वो बैंक सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए अप्रेंटिसशिप के बेहतरीन जरिया हो सकता है. इंडियन बैंक में कुल 1500 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया है. योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवार जिनकी न्यूनतम उम्र 20 साल या अधिकतम उम्र 28 साल है, वो आवेदन के पात्र हैं. 

आधिकारिक वेबसाइट www.nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. लिखित परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. मेट्रो अर्बन ब्रांच के लिए प्रति माह 15,500 रुपये और रूरल या सेमी अर्बन ब्रांच के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छा मौका है कि वो रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 1265 पदों पर स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा. 

आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है और फीस का भुगतान 27 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं. सीबीटी, सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसी चयन प्रक्रिया के बाद सेलेक्ट हो सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे सैलरी 35400 रुपये प्रति महीना दी जाएगी.

BHU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्तियां

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है. ग्रुप ए और ग्रुप बी लेवल पर आवेदन कर सकते हैं. बीएचयू ने आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर विज्ञापन संख्या 03/2026-2027 के अंतर्गत भर्ती का फॉर्म जारी किया है. कुल 11 पदों पर भर्ती निकली है और आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है. वहीं, आवेदन फॉर्म को जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है. चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट वाइज सैलरी दी जाएगी जो 18000 से 209200 रुपये प्रति माह हो सकती है.   

ये भी पढ़ें- ऑफिस जाना नहीं है पसंद? ये 3 वर्क फ्रॉम होम जॉब्स दिला सकती हैं अच्छी कमाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES