SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Google की कंपनी में नौकरी लगना नहीं है मुश्किल! इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये दो सवाल, खुद रिक्रूटर ने शेयर किए कुछ टिप्स

How to Crack Google Interview: क्या आप भी गूगल में नौकरी पाना चाहते हैं? अगर हां, तो रिक्रूटर द्वारा बताए गए कुछ पॉइंट्स के बारे में जरूर जान लीजिए. आइए जानते हैं गूगल द्वारा इंटरव्यू में क्या-क्या सवाल पूछे जा सकते हैं?

Written By Simran Singh
Published: Oct 31, 2026, 08:56 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:23 PM IST
Join

How to Crack Google Interview: एक बड़ा सा ऑफिस और उसका कैंपस ऐसा कि एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए जगह-जगह बाइक खड़ी मिलें. अलग-अलग इमारतों के बीच आने-जाने के लिए खास सुविधाएं हों. भूख लगे तो मनचाहा खाना, प्यास लगे तो तरह-तरह के बेवरेजेस और काम करते-करते थकान हो जाए तो मनोरंजन के लिए ढेरों विकल्प मिले, ये सब अगर एक ही जगह पाना हो, तो वो कोई और ठिकाना नहीं, बल्कि गूगल का ऑफिस हो सकता है. 

दरअसल, दुनिया भर के युवाओं की सपनों की कंपनियों में गूगल का नाम सबसे ऊपर आता है और वहां नौकरी पाने के साथ इन शानदार सुविधाओं का लाभ उठाना हर कोई चाहता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं और गूगल में नौकरी की इच्छा रखते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे हासिल किया जा सकता है?

गूगल के रिक्रूटर की एडवाइज वीडियो

खुद गूगल के एक रिक्रूटर ने वीडियो साझा करके कुछ खास टिप्स दिए हैं, जिनकी मदद से गूगल का इंटरव्यू क्रैक करना आसान हो सकता है. सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर @googlestudents अकाउंट के माध्यम से पोस्ट की गई है, जिसमें लिखा है 'हमारे NYC ऑफिस में काम करने वालीं गूगल रिक्रूटर, लॉरेन ने गूगल इंटरव्यू की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स शेयर किए हैं. लॉरेन की सलाह सुनें और आज ही अप्लाई करें.'

वीडियो के माध्यम से उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वो स्थिति या कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान न दें, बल्कि ये देखें कि उनके द्वारा जो कदम उठाए जा रहे हैं, उन्हें समझने में कितना ज्यादा समय लग रहा है. वीडियो में आगे कहा गया है कि इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति आपके सक्सेस के पैमानों में दिलचस्पी रखेगा. उन्हें डेटा और मैट्रिक्स जानना हैं, इसलिए ध्यान रखें कि जब आप अपनी बात बताई, तो अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी जरूर बात करें.

वहीं, अगर टीम वर्क से संबंधित सवाल इंटरव्यू में पूछा जाए तो अपने व्यक्तिगत योगदान के बारे में जरूर बात करें, क्योंकि गूगल में टीम वर्क जरूरी है. ध्यान रहे कि इंटरव्यू लेना वाला सिर्फ ये नहीं देखता कि टीम ने क्या हासिल किया, बल्कि वो ये भी देखते हैं कि किसी प्रोजेक्ट या काम में आपका योगदान किस तरह का रहा.

वीडियो के माध्यम से लॉरेन ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वो पहले इंटरव्यू में पूछे गए सवालों को सुने, समझे और फिर जब पूरी तरह से प्रश्न समझ आ जाए, तब उसका जवाब दें और हो सके, तो प्रश्न को संक्षेप में नोट करके उसे इंटरव्यू लेने वाले के सामने दोहरा भी सकते हैं, लेकिन अगर कोई कन्फ्यूजन हो या प्रश्न समझ न आए, तो इसे फिर से पूछ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रिपल कंप्यूटर कोर्स: सरकारी नौकरी के खुलते हैं रास्ते, 10वीं पास वाले भी कर सकते हैं आवेदन; फीस से सब डिटेल्स यहां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES