App

डॉक्टर से IAS और अब CBSE प्रमुख: मनदीप भंडारी ने कितनी की है पढ़ाई-लिखाई? जानें पूरा करियर बैकग्राउंड

CBSE New Chief Mandeep Bhandari: सीबीएसई के नए प्रमुख मनदीप भंडारी नियुक्त किए गए हैं जिन्हें ओएसएम विवाद के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने अपने करियर में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, आइए डॉ. मनदीप भंडारी की पढ़ाई-लिखाई से लेकर सब कुछ जानते हैं.

डॉक्टर से IAS और अब CBSE प्रमुख: मनदीप भंडारी ने कितनी की है पढ़ाई-लिखाई? जानें पूरा करियर बैकग्राउंड

CBSE New Chief Mandeep Bhandari: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) पिछले कुछ समय से विवादों से घिरा हुआ है. बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद खड़ी हुई. 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सामने आईं गड़बड़ियों को लेकर सीबीएसई को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. इस प्रशासनिक उथल-पुथल के बीच, केंद्र सरकार ने बोर्ड की कमान नए हाथों में सौंप दी है. सीनियर IAS अधिकारी डॉ. मनदीप के. भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. 

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आदेश के बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा मनदीप भंडारी की नियुक्ति की गई है. आइए सीनियर IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी की पढ़ाई-लिखाई से लेकर करियर बैकग्राउंड तक सब कुछ जानते हैं. 

कितने पढ़े-लिखे हैं डॉ. मनदीप के. भंडारी? 

डॉ. मनदीप भंडारी की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वे मूल रूप से मेडिकल पृष्ठभूमि से आते हैं. उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC&H) से MBBS की डिग्री हासिल की है. डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और साल 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बने.

MBBS में हासिल किया गोल्ड मेडल 

MBBS में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है. उनके ऑफिशियल सर्विस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके पास सर्जरी (शल्य-चिकित्सा) और मेडिसिन में विशेषज्ञता दर्ज है. 

25 साल का अनुभव, 10 से ज्यादा अहम पदों की जिम्मेदारी

 डॉ. मनदीप के. भंडारी अपने करियर में 25 साल से अधिक का लंबा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं. इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख विभागों में 10 से अधिक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है. AGMUT कैडर के 2001 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी के रूप में उन्होंने विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में सेवाएं दी हैं. इसके अलावा,वो जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव जैसे अति-संवेदनशील और उच्च पद पर भी तैनात रह चुके हैं.

मनदीप द्वारा निभाई गई प्रमुख जिम्मेदारियां

  1. संयुक्त सचिव 
  2. डिप्टी कमिश्नर 
  3. अतिरिक्त सचिव
  4. अतिरिक्त विकास आयुक्त 
  5. मंत्री के निजी सचिव 
  6. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
  7. अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियों के बाद केंद्र सरकार ने 2 जून 2026 को कड़ा कदम उठाया था. सरकार ने तत्कालीन सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह और बोर्ड सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता को पद से हटा दिया था. इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत डॉ. मनदीप के. भंडारी को सीबीएसई के नए अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More