SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Success Story: किसान की दो बेटियों ने रचा इतिहास, एक बनी IAS तो दूसरी IPS; जानिए संघर्ष की कहानी

Success Story: आज हम आपको किसान की दो बेटियों की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईएएस और आईपीएस बनकर अपने पिता का नाम ऊंचा किया है. आइए ईश्वर्या और सुष्मिता की सफलता की कहानी जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 13:50 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:42 IST
Join

Success Story: जिंदगी में कैसी भी परिस्थियां क्यों न आए, अगर आप खुद पर विश्वास रखेंगे तो यकीनन एक न एक दिन सफलता जरूर हासिल हो सकेगी. इस बात का उदाहरण किसान की दो बेटियां बनीं हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी का सामना किया लेकन कभी हार नहीं मानी. परिवार वालों का सात मिला और उसी भरोसे को कायम रख, वो आगे बढ़ीं. यहां तक कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी समय आया था जब सुबह आंख खुलते ही उन्होंने अपना सब कुछ उजड़ता हुआ देखा था. समुद्र की लहरों ने किसान परिवार का घर उजाड़ दिया था. 

हालांकि, इन सबके बावजूद तमिलनाडु के किसान परिवार ने हार नहीं मानी, ईश्वर्या और सुष्मिता नाम की दोनों बेटियों ने यूपीएससी की सिविल परीक्षा को क्रैक कर अपना अफसर बनने का सपना सच कर दिखाया, आइए किसान की दोनों बेटी, सुष्मिता रामनाथन और ईश्वर्या रामनाथन की सक्सेस स्टोरी जानते हैं.

2004 की सुनामी ने मचाई तबाही

तमिलनाडु में साल 2004 के दौरान कई तटीय इलाकों में तबाही वाली सुनाम आई थी, जिससे सुष्मिता और ईश्वर्या के घरवालों को बहुत गहरा झटका लगा. एक पल में सब कुछ बिखर गया और घर से वो परिवार पटरी पर आ गया. आर्थिक संकट के बाद भी किसान ने अपनी बेटियों की पढ़ाी नहीं रोकी, वो दिन-रात खेत में मजदूरी करते थे. जो भी कमाई होती उससे घर खर्च चलता था और बेटियों को शिक्षा प्रदान की जाती थी. 

सिविल सेवा की तैयारी का आया विचार

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे बड़ा सहारा उनके पिता रहे, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बाद भी दोनों बेटियों को पढ़ने दिया. वो चाहते थे कि उनकी बेटियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं और आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने बेटियों को खेती-मजदूरी से दूर रखा. वहीं, बेटियों ने भी कुछ कर दिखाने की जिद्द रखी हुई थी और उसे उन्होंने पूरा भी किया. दोनों बहनों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का सोचा और उसमें सफलता भी हासिल की.

एक IAS तो, दूसरी IPS

यूपीएससी की तैयारी के दौरान दोनों बहनों ने कामयाबी हासिल की, जिनमें से पहले छोटी बेटी ईश्वर्या रामनाथन ने साल 2018 में अपने पहले प्रायस में ऑल इंडिया रैंकिंग 628 रैंक हासिल की और रेलवे अकाउंट्स सर्विस (RAS) में चयन हुआ. हालांकि, वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) ऑफिसर बनना चाहती थी, इसलिए फिर से परीक्षा दी. साल 2019 में ऑल इंडिया रैंकिंग 47 रैंक के साथ IAS अफसर का पद मिला. नतीजा ये रहा कि किसान की बेटी ईश्वर्या ने सिर्फ 22 साल की उम्र में IAS अधिकारी का पद हासिल कर लिया. 

बड़ी बहन ने भी नहीं मानी हार

छोटी बहन की सफलता से बड़ी बहन सुष्मिता रामनाथन ने भी ठान लिया कि वो भी सिविल सेवा की नौकरी लेकर रहेंगी. तैयारी के दौरान कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन उनकी कोशिश का नतीजा उन्हें जल्द मिल भी गया. अपने 6वें प्रयास में सुष्मिता रामनाथन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की. ऑल इंडिया रैंकिंग 528वीं रैंक के साथ सुष्मिता रामनाथन को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का पद हासिल हो सका. आज इन दोनों बहनों की कहानी कई यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बीच मिसाल के तौर पर चर्चित है.

ये भी पढ़ें- 24 रुपये से करोड़पति बनने का सफर: मजदूर के बेटे ने देखा IAS बनने का सपना, KBC ने बदल दी किस्मत!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES