)
Delhi District Court Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं? अगर हां, तो एक शानदार अवसर आपका इंतजार कर रहा है. दिल्ली के जिला कोर्ट में युवाओं की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में विभिन्न पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका योग्य उम्मीदवारों को मिल सकेगा.
दरअसल, कुल 641 पदों पर भर्तियां निकली है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आइए दिल्ली जिला कोर्ट में निकली भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता की मांग की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को अपना सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 है.
| पोस्ट का नाम | संख्या | योग्यता |
| पर्सनल असिस्टेंट | 206 |
|
| जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट | 174 |
|
| चपरासी / वार्ड बॉय / मेल चपरासी | 142 | मैट्रिक पास |
| प्रोसेस सर्वर | 92 |
|
| सीनियर पर्सनल असिस्टेंट | 27 |
|
| कुल पद खाली | 641 |
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आधिकतम उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जून 2026 तक की जाएगी.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में विज्ञापन संख्या 04/2026 शो होगा उस पर क्लिक करने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन करें और मांगे जा रहे दस्तावेजों को सबमिट करें. साथ में सिग्नेचर और फोटो भी अपलोड कर दें. SC, ST, PwBD और योग्य पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. हालांकि, जनरल कैटेगरी, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं.