बिना नौकरी के DRDO में काम सीखने का मौका! योग्यता और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल्स
DRDO Internship 2026: डीआरडीओ ने पेड इंटर्नशिप का ऐलान किया है, जिसके तहत 10 ब्राचों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आइए इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.
DRDO Internship 2026: क्या अभी आप पढ़ाई कर रहे हैं? कॉलेज में डिग्री कोर्स की पढ़ाई चल रही है? बीटेक, बीएससी, बीई, एमएससी जैसे कोर्स की पढ़ाई चल रही है? अगर आप एक कॉलेज छात्र हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. किताबी ज्ञान के अलावा अब प्रैक्टिल नॉलेज हासिल करने का भी मौका मिल सकता है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की ओर से अपने एक और ब्रांच के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया गया है.
इसके तहत डीआरडीओ के टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री के लिए इंटर्न की मांग की जा रही है. यहां पर 10 ब्रांच में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवारों को रखा जाएगा. इस लैब में गोला बारूद, हरिथार, वॉरहेड और अन्य सेफ्टी इक्विपमेंट पर रिसर्च की जाती है. साथ ही, टेस्टिंग का भी काम किया जाता है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
डीआरडीओ के टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री में अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 38 और पोस्ट ग्रेजुएट के 5 इंटर्न की तलाश की जा रही है. आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों ऑफलाइन फॉर्मेट में आवेदन पत्र को लैब भेजना होगा. इसके लिए लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है. ये एक पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम है जिसके लिए 28 साल तक के उम्र वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई?
डीआरडीओ के इस पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत, अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऐसे उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी या बी.ई या बीटेक के 4 साल के कोर्स को कर रहे हैं, वो आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा एमएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. छात्रों के लिए जरूरी है कि वो 75 प्रतिशत हासिल की हो.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाना होगा.
- यहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में 'DRDO TBRL Paid Internship 2026' लिंक शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें.
- इसके बाद फॉर्म को पेन से भरें और सभी मांगी जा रही डिटेल्स दर्ज करें.
- फॉर्म में अपना सिग्नेचर और तारीख जरूर दर्ज करें.
- अपने कॉलेज से इंटर्नशिप का रिक्वेस्ट लेटर भी हासिल कर लें.
- उसका प्रिंट निकालकर फॉर्म के साथ अटैच करें और पत्र को पते पर भेजें.
फॉर्म भेजने का पता- 'टर्मिनल, बैलेस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, सेक्टर-30, चंडीगढ़-160030.'इस पते पर फॉर्म भेज दें और अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर विजिट करें.
ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2027 Date: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने जारी किया शेड्यूल