SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE Board Exam 2027: बदल गया 10वीं-12वीं का मार्किंग पैटर्न! किस विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल के मिलेंगे कितने नंबर?

CBSE Board Exam 2027: क्या कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साल 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा अब नए एग्जाम पैटर्न के साथ होगी? आइए सब्जेक्ट वाइज थ्योरी और प्रैक्टिकल की मार्किंग स्कीम जान लेते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 10, 2026, 08:25 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:02 AM IST
Join

CBSE Marks Bifurcation 2027: हाल ही में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है, जिसके मुताबिक 16 फरवरी 2027 से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी हो जाएगी. अब बोर्ड की ओर से एक और नया अपडेट जारी किया गया है, जिसके बारे में हर छात्र को पता होना चाहिए जो 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. 

सीबीएसई की ओर से थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट की मार्किंग स्कीम को समझाया है. बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं का वेटेज सब्जेक्ट वाइज जारी किया है. क्या साल 2027 में होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मार्किंग पैटर्न में बदलाव हुआ है? आइए जानते हैं थ्योरी और इंटरनेल असेसमेंट में सब्जेक्ट वाइज कितने अंक दिए जाएंगे. 

CBSE 10th: थ्योरी और असेसमेंट का वेटेज

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सब्जेक्ट वाइज थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असाइनमेंट का वेटेज जारी किया गया है, जिसके जरिए छात्र जान सकेंगे कि किस सब्जेक्ट में कितने अंक दिए जाएंगे. थ्योरी और असेसमेंट को मिलाकर कुल 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

मैथ्स बेसिक या मैथ्स स्टैंडर्ड सब्जेक्ट की बात करें तो थ्योरी एग्जाम का आयोजन 80 नंबरों का होगा और इंटरनल असाइनमेंट 20 नंबर का होगा. इस तरह से गणित का पेपर कुल 100 नंबर के साथ आयोजित किया जाएगा. इसी तरह के वेटेज के साथ अंग्रेजी, साइंस और सोशल साइंस की परीक्षाएं होंगी. 

होम साइंस और एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस सब्जेक्ट की थ्योरी परीक्षा 70 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंक का आयोजित किया जाएगा. दोनों सब्जेक्ट 100-100 अंकों के साथ आयोजित किए जाएंगे.

50-50 अंक में डिवाइड

कंप्यूटर एप्लीकेशन की थ्योरी परीक्षा 50 अंक और प्रैक्टिकल असेसमेंट भी 50 अंक के साथ आयोजित किया जाएगा. कुल 100 अंक के साथ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा वोकेशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं भी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 50-50 अंकों के साथ आयोजित की जाएगी. 

कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत सब्जेक्ट्स की थ्योरी परीक्षा 30 अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा 50 अंक और इंटरनल असेसमेंट 20 अंक के साथ तय है. वहीं, पेंटिंग की थ्योरी परीक्षा के लिए 30 नंबर, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 50 अंक और इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 अंक तय हैं.

सीबीएसई 12वीं थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असाइनमेंट वेटेज

इसी तरह से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी अलग-अलग विषयों के लिए सीबीएसई का थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असाइनमेंट वेटेज जारी किया गया है, जिसे नीचे दिखाए गए टेबल के माध्यम से चेक कर सकते हैं. 

 सब्जेक्ट कैटेगरीथ्योरी अंकप्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / असेसमेंट अंककुल अंक
साइंस / ह्यूमैनिटीज: मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, भूगोल70 अंक30100
साइंस: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी  7030100
कॉमर्स / ह्यूमैनिटीज: इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी8020100
वोकेशनल (रिटेल, IT, ऑटोमोटिव, टूरिज्म, कृषि, हेल्थकेयर आदि)6040100
मल्टीमीडिया वोकेशनल5050100
फाइन आर्ट्स: पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला3070100

जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई की ओर से ज्यादातर थ्योरी परीक्षाओं का समय 3 घंटे तक तय किया गया है, लेकिन कुछ पेपर 2 जैसे संगीत, नृत्य और ललित कला का आयोजन 2 घंटे की अवधि के साथ होगा. अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CBSE 10th Date Sheet 2027: 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES