/BOB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! 800+ पदों पर भर्ती, सेलेक्शन से लेकर अप्लाई प्रोसेस
BOB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! 800+ पदों पर भर्ती, सेलेक्शन से लेकर अप्लाई प्रोसेस
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बडौदा की वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस (WMS) डिपार्टमेंट में 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार बीओबी की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
BOB Recruitment 2026: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस (WMS) विभाग में अलग-अलग मैनेजर पदों पर 800 से ज्यादा भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी बैंक में अफसर बनने की चाह रखते हैं, तो आइए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का पूरा तरीका जानते हैं.
आयु सीमा
ग्रुप हेड और हेड इनवेस्टमेंट पोस्ट के लिए न्यूनतम 35 साल और अधिकतम 50 साल तय है.
टेरिटोरियल हेड असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I के लिए न्यूनतम 28 साल और अधिकतम 42 साल तय है.
इनवेस्टमेंट प्रोडेक्ट मैनेजर पद के लिए न्यूनतम 26 साल और अधिकतम 45 साल तय है.
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए न्यूनतम 24 साल और अधिकतम 35 साल तय है.
नियम के मुताबिक एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 10 से 15 वर्ष की छूट शामिल है.
किस पद पर कितनी भर्तियां?
क्या है चयन प्रक्रिया?
बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस (WMS) विभाग के तहत भर्ती की जा रही है. इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा, जिसमें पास होने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए जा सकेंगे. साइकोमेट्रिक टेस्ट में पास होने के बाद पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना होगा. जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 अंक हासिल करने होंगे.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन फीस तय की गई है. जनरल, ईडब्लयूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये हैं. वहीं, आरक्षित वर्ग जैसे- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और डीईएसएम के लिए आवेदन फीस 175 रुपये है. महिला उम्मीदवारों को भी 175 रुपये प्रति आवेदन के हिसाब से भुगतान करना होगा.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
होमपेज पर करियर सेक्शन का चयन करें और फिर संबंधित वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपना लें और फिर लॉगिन कर लें.
स्क्रीन पर आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा और योग्य उम्मीदवार सभी डिटेल्स दर्ज करें.
मांगे जा रहे दस्तावेजों को जमा करें और आवेदन फीस सबमिट करें.
फॉर्म जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.