12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा; सीधा होगा चयन
Anganwadi Vacancy 2026: क्या 12वीं तक पढ़ी-लिखी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं? अगर हां, तो एक अच्छा मौका है जिसके जरिए बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पा सकते हैं, आइए जानते हैं.
Anganwadi Vacancy 2026: सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना हर कोई देखता है और उनमें से एक आप भी हैं और एक महिला हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के तहत किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और न किसी अन्य तरह की चयन प्रक्रिया को अपनाना होगा, बस उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा. हालांकि, शर्त है कि आवेदक महिला लखनऊ की रहने वाली हो.
दरअसल, लखनऊ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आगंनवाड़ी सहायिका और आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. ऐसी महिलाएं जो महिलाएं समाजसेवा और परिवार में खास योगदान देना चाहती हैं, तो इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन कर सकती हैं.
कहां से करें आवेदन?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा. आवेदकों के किसी लिखित परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं है. योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार 3 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं.
कहां के लिए निकली भर्ती?
यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जो विज्ञापन जारी किया गया है, उसके अनुसार ये आंगनवाड़ी भर्ती लखनऊ के गांव और शहरों में चल रही बाल विकास परियोजनाओं का हिस्सा है. इस भर्ती अभियान के तहत 356 पदों पर आंगनवाड़ी सहायिका और 72 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खाली हैं, जिसके लिए योग्य महिला उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.
किन योग्यताओं की जरूरत?
- सिर्फ योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं.
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास की हो.
- न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 35 साल हो.
- उम्मीदवार उसी ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र से संबंधित वार्ड की रहने वाली होनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी द्वारा सहायिका और कार्यकत्री के पदों पर 428 वैकेंसी के तहत भर्ती की जाएगी. मेरिट बेस इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अधिक डिटेल्स या अपडेट के लिए यहां जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- UIDAI Job Alert: असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें आवेदन