SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Airforce Recruitment 2026: कैसे मिलेगी वायुसेना के AFCAT 2 ब्रांच वाइज एंट्री? योग्यता, आवेदन फीस और प्रोसेस

Air Force AFCAT 2 Recruitment 2026: क्या आप भी अपना करियर भारतीय वायु सेना (IAF) में बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो AFCAT 2 के जरिए अलग-अलग ब्रांच में एंट्री पा सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 06, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 11:27 AM IST
Join

Air Force AFCAT 2 Recruitment 2026: क्या आप आसमान की ऊंचाइयों को छूने और देश की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं? अपना करियर भारतीय वायुसेना में बनाने का सोच रहे हैं? तो इंडियन एयर फोर्स (IAF) की एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2) परीक्षा के जरिए अलग-अलग ब्रांच में एंट्री हासिल कर सकते हैं. इस एग्जाम के जरिए फाइटर जेट उड़ाने वाली फ्लाइंग ब्रांच से लेकर टेक्नॉलोजी स्किल्स ब्रांच या ग्राउंड ड्यूटी की नॉन-टेक्निकल ब्रांच तक जाने का रास्ता खुलता है. 

भारतीय वायुसेना ने एफकैट 2 का नोटिफिकेशन जारी और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स जारी की जा सकती है. एफकैट के साथ ही एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट स्केर एंट्री के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

NCC सर्टिफिकेट से स्पेशल एंट्री

भारतीय वायुसेना में योग्य उम्मीदवार जो नेशनल कैडेट कोर (NCC) का हिस्सा रहे हैं और उनके पास एनसीसीस का सर्टिफिकेट भी है वो स्पेशल एंट्री के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में 10 फीसदी सीट आरक्षण का फायदा मिल सकेगा. 

GATE क्वालिफायर्स के लिए भी सीधी भर्ती

वहीं, जिन उम्मीदवारों ने गेट परीक्षा दी और उसमें क्वालिफाई किया हो, वो जीडी टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे. हालांकि, अभी कितने पदों पर वैकेंसी रहेगी, इसके बारे में जानकारी आनी बाकी है. 

कब से शुरू होगा आवेदन?

भारतीय वायुसेना के शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, एयरफोर्स एफकैट 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. विंडो ओपन होने के बाद सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 तय की गई है.

वायु सेना AFCAT 2 शाखा-वार प्रवेश

शाखाप्रवेश
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल),  फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)एफकैट 
फ्लाइंग एनसीसी 
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)GATE स्कोर

क्या है चयन प्रक्रिया?

भारतीय वायुसेना में ऑफिसर पद चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन समेत मेडिकल एग्जामिनेशन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सकता है. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Explainer: अग्निपथ योजना में बड़ा उलटफेर: 4 साल बाद बाहर होने पर ₹10 लाख, लेकिन 6 साल रुके तो...?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES