SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली से पहले दिल्ली वालों के लिए बड़ी सौगात! MCD में 1000+ वैकेंसी, कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और पढ़ाई के मामले में सिर्फ 10वीं-12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है. दिल्ली में एमसीडी की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 02, 2026, 06:57 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:15 AM IST
Join

Municipal Corporation of Delhi Vacancy: दिल्ली में दिवाली का माहौल ही अलग देखने को मिलता है, लेकिन उससे पहले राज्य में डेंगू-मलेरिया  जैसी बीमारियां अपने प्रभाव से हर तरफ कोहराम मचाए होते हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल अक्टूबर 2026 में डेंगू और मलेरिया के मामले पार हो चुके हैं. इस साल मलेरिया के करीब 377 मामलों और डेंगू के करीब 993 मामलों के साथ आंकड़े पार हो चुके हैं. इसलिए दिल्ली नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है कि आगे चलकर ये आंकड़े और न बढ़े और इस पर कंट्रोल पाया जा सके. 

दिल्ली के एमसीडी विभाग द्वारा स्टाफ में लोगों को रखा जा रहा है और इसके लिए भर्तियां निकाली गई है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. आइए जानते हैं किस पद पर कितनी भर्ती की जाएगी? कैसे और कौन आवेदन कर सकता है?

दिल्ली MCD ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

दिल्ली नगर निगम के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां निकाली गई है. कुल 1066 पदों पर भर्ती के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अलग-अलग पदों पर वैकेंसी उपलब्ध की गई है.

किस पद पर कितनी भर्तियां?

पद का नामपद खाली
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)549
सहायक मलेरिया निरीक्षक398
मलेरिया निरीक्षक105
एंटी-मलेरिया अधिकारी14 
कुल खाली पदों की संख्या1066

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो दिल्ली नगर निगम में सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता की मांग की गई है. मल्टी-टास्किंग स्टाफ पोस्ट के लिए अगर आवेदन करना है तो उसके लिए 10वीं पास होना जरूरी है. मलेरिया निरीक्षक और सहायक मलेरिया निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए 10वीं या 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास सैनिटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा या फिर संबंधित क्षेत्र में अनुभव हो. इसके अलावा एंटी-मलेरिया ऑफिसर पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास विज्ञान, पब्लिक हेल्थ या जियोलॉजी की डिग्री या फिर डिप्लोमा हो. 

वहीं, अगर आयु सीमा की बात करें तो सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में करीब 5 साल की छूट मिल सकती है. 

कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू?

दिल्ली नगर निगम ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है, लेकिन विस्तर में जानकारी आनी बाकी है. कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सभी डिटेल्स के बारे में जल्द ही भर्ती के नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया जा सकता है. फिलहाल, अभी तक ये ही जानकारी सामने आई है. 

ये भी पढ़ें- Google की कंपनी में नौकरी लगना नहीं है मुश्किल! इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये दो सवाल, खुद रिक्रूटर ने शेयर किए कुछ टिप्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES