)
PM Internship at Coal India: 12वीं के बाद अगर काम सीखने का अवसर तलाश रहे हैं और सोच रहे हैं कि कहीं से सरकारी योजना के तहत एक अच्छे स्टाइपेंड वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिल जाए, तो आपके लिए गुड न्यूज है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों को कोल इंडिया के इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं.
सरकारी कोल कंपनी में इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 12वीं पास से लेकर अन्य योग्य उम्मीदवार भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपना सकते हैं. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए योग्य उम्मीदवारों को मुफ्त में फ्री ट्रेनिंग के साथ अच्छा-खासा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
भारत सरकार के प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मकसद छात्रों को ट्रेनिंग का अवसर प्रदान करना है और इसके तहत कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा 2 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आवेदकों का चयन उनके प्रेफरेंस के मुताबिक किया जा सकता है.

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. आवेदकों का चयन, उनकी शैक्षिक योग्यता और अंक के आधार पर किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और फॉर्म सबमिट करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.