SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किताबों की उम्र में हाथों में नशे की सिरिंज, मां को पीटकर छीनता है पैसे... मोहाली का काला सच

मोहाली के बलोंगी में चिट्टे और मेडिकल नशे की गिरफ्त में फंसते बच्चे और युवाओं की दर्दनाक कहानियां सामने आई हैं. 17 साल का नाबालिग इंजेक्शन ले रहा है, तो 22 साल का युवक नशे के लिए मां को परेशान करता है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 28, 2026, 22:42 IST | Updated: Nov 28, 2026, 22:47 IST
Image Credit: नशा मुक्त भारत अभियान
Join

चंडीगढ़ से सटे मोहाली के बलोंगी इलाके में चिट्टे यानी हेरोइन और मेडिकल नशे का जहर गलियों तक पहुंच चुका है. यहां बच्चों और युवाओं की जिंदगी नशे की गिरफ्त में आ रही है. जिस उम्र में बच्चों के हाथों में स्कूल का बस्ता, किताबें और पेन-पेंसिल होनी चाहिए, उस उम्र में वे नशे की सिरिंज और इंजेक्शन थाम रहे हैं. जी मीडिया की पड़ताल में नशे की लत, परिवारों की बेबसी और इससे बाहर निकलने की जद्दोजहद की कई कहानियां सामने आईं.

17 साल का नाबालिग चिट्टे के इंजेक्शन की गिरफ्त में

मोहाली के बलोंगी की संकरी गलियों में 17 साल का एक नाबालिग मिला, जिसे चिट्टे के इंजेक्शन की लत लग चुकी है. उसने कैमरे के सामने कान पकड़कर कसम खाई कि वह अब नशा नहीं करेगा, लेकिन उसकी हालत बता रही थी कि वह अब भी नशे की गिरफ्त में है. यह उम्र पढ़ने-लिखने और सपने देखने की है, लेकिन नशे की गोलियां उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं.

नशे के लिए मां को ही देने पड़ते हैं बेटे को पैसे

बलोंगी में 22 साल का एक और युवक नशे की गिरफ्त में है. उसके पिता नहीं हैं, मां बीमार हैं और छोटे भाई-बहन कचरा बीनकर घर चलाते हैं. नशे की तलब में वह मां के साथ मारपीट तक करता है. हालत यह है कि बेटे की हिंसा से बचने के लिए मां को ही उसे नशे के पैसे देने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: नशे की लत ने उजाड़ दी स्टेट लेवल खिलाड़ी की दुनिया...ड्रग्स के लिए खून तक बेचा, झकझोर देगी उपेंद्र सेंगर की कहानी

नशे के लिए चाकू की नोक पर लूटपाट, अब बदली जिंदगी

इसी बलोंगी में 25 साल के दिलजले की कहानी भी है, जो बताती है कि नशे से वापसी मुमकिन है. उसे 18 साल की उम्र में हेरोइन की लत लगी थी. नशे के लिए उसने चाकू दिखाकर लोगों से मोबाइल और पैसे तक छीने. मां का निधन हुआ और घर बिखर गया. लेकिन दोस्तों को नशे से मरते देखकर उसने अपनी जिंदगी बदलने का फैसला किया. आज उसका खुद का कारोबार है.

बलोंगी में अब भी नशे की गिरफ्त में कई युवा

दिलजले नशे से बाहर निकल आया, लेकिन बलोंगी में कितने ही युवा अब भी जिंदगी और मौत के बीच फंसे हैं. यहां कुछ युवाओं का बचपन और जवानी चिट्टे की पुड़िया और नशे के इंजेक्शन में बर्बाद हो रही है. चिट्टे और मेडिकल नशे का यह जाल कई परिवारों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES