भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /DNA न्यूज़
  • /DNA: आतंकवाद को फंडिंग करने वाला मुल्क खुद क्यों हुआ बेबस? जानिए सऊदी-हूती संघर्ष की पूरी सच्चाई

DNA: आतंकवाद को फंडिंग करने वाला मुल्क खुद क्यों हुआ बेबस? जानिए सऊदी-हूती संघर्ष की पूरी सच्चाई

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों ने मिडिल ईस्ट के सबसे सुरक्षित देश की पोल खोल दी है. जानिए कैसे कट्टरता और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला सऊदी आज खुद दहशत में है और वहां के ताजा हालात क्या हैं?

Written ByRavindra Pratap Singh
Published: Oct 13, 2026, 10:56 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 11:14 PM IST
joinshare
DNA: आतंकवाद को फंडिंग करने वाला मुल्क खुद क्यों हुआ बेबस? जानिए सऊदी-हूती संघर्ष की पूरी सच्चाई
Image Credit: दुनिया में कट्टरता फैलाने वाला सऊदी अरब आज खुद दहशत में! रियाद पर हमलों ने खोली पोल

About the Author

    Ravindra Pratap Singh

    Ravindra Pratap Singh

    रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    अब हम, टेररिज्म के गॉडफादर सऊदी अरब का DNA टेस्ट करेंगे. मित्रों, एक कहावत है..बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय. जो सऊदी अरब वहाबी विचारधारा के जरिए..दुनिया भर में कट्टरता फैलाने की कोशिश करता रहा, वो खुद अब कट्टरता और हिंसा की चपेट में है. जो सऊदी अरब..पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देश को आतंकवाद की मोटी फंडिंग करता रहा, वो खुद अब..एक आतंकी संगठन के हमले का 'पीड़ित' बना बैठा है. यानी सऊदी अरब..आतंकवाद के उस माली की तरह हो गया है, जिसे आतंकवाद का कांटा..लहूलुहान कर रहा है.

    जिस सऊदी अरब को मिडिल ईस्ट में सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता था..आज वो, हूती विद्रोहियों के हमले से खौफ में है. सऊदी अरब के एयरपोर्ट..रिफायनरी...सैन्य ठिकाने कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं. हूती विद्रोहियों के हमले रुक नहीं रहे. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक सप्ताह के अंदर चार बड़े हमले हुए हैं. रियाद एयरपोर्ट पर हमलों में 18 लोगों की मौत हुई है. 300 से ज्यादा लोग घायल हैं . ये सऊदी अरब में पिछले 10 साल में हुआ सबसे बड़ा हमला है. हालात इतने खराब हैं कि राजधानी में फ्लाइट नहीं उतर रहीं. आज आपको सऊदी पर हूती विद्रोहियों के हमले का असर जानना चाहिए और ये भी समझना चाहिए मिडिल ईस्ट के सबसे ताकतवर मुल्क की कमजोरियां कैसे दुनिया के सामने आ गई हैं.

    सऊदी अरब ने पूरी दुनिया में कट्टरता को बढ़ावा दिया

    आज आपको ये भी जानना चाहिए...किस तरह सऊदी अरब ने एक दौर में भारत समेत दुनिया भर में कट्टर इस्लाम को स्पॉन्सर किया. सऊदी अरब के फंड से कैसे कई आतंकवादी संगठनों का जन्म हुआ...और आज क्यों एक आतंकी संगठन के सामने वो खुद बेबस नजर आ रहा है. सबसे पहले देखिए, सऊदी अरब को हूती ने कैस बेबस कर दिया है. मित्रों. हूती के हमलों के बाद सऊदी अरब में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले रियाद एयरपोर्ट को 17 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. जिससे बड़ी संख्या में तीर्थयात्री सऊदी में फंस गए हैं. भारत समेत कई देशों की एयरलाइंस ने सऊदी अरब की फ्लाइट्स को 17 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है.

    • रियाद में कई कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए हैं
    • स्कूलों को ऑनलाइन क्लास पर शिफ्ट किया गया है . मतलब बच्चों के लिए स्कूल जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.
    • सऊदी सरकार ने हूती के हमलों का वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है.
    • सऊदी अरब में हूती की मिसाइलों और ड्रोन के इंटरसेप्शन और गिरने की जगहों का वीडियो बनाना और उसको शेयर करना गैरकानूनी हो गया है. 
    • ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी .इसके जरिए सऊदी सरकार देश में तबाही की तस्वीरों को दुनिया के सामने लाने से रोकना चाहती है.
    • सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को हूती के हमलों के डर से बंकर में जाना पड़ा है. वो बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं.

    सऊदी अरब ने हमलों के बाद स्थिति को सामान्य दिखाने के लिए एक ऊर्जा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया..लेकिन ज्यादातर बड़ा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी. सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा है...हूती के हमलों का कड़ा जवाब देना बहुत जरूरी है . मतलब सऊदी के नेता भी जानते हैं . इन हमलों से उनकी स्थिति कितनी खराब हो चुकी है . सऊदी अरब के लिए सबसे परेशान करने वाली बात ये है. वो दुनिया के सामने सबसे सुरक्षित होने की जो छवि बनाना चाहता था . हूती के हमलों ने उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं . 

    दुनिया भर के देशों के दूतावासों ने जारी की एडवायजरी

    रियाद में मौजूद दुनिया भर के देशों के दूतावासों ने अपने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी करके सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है. अमेरिका ने अपनी एडवायजरी में कहा है. सऊदी में काम कर रहे अमेरिकी कर्मचारियों के लिए किसी भी सऊदी एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए विशेष अनुमति लेना जरूरी है. सऊदी अरब में 25 से 30 लाख भारतीय रहते हैं . 10 अक्टूबर के हमले में भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हुई. उनका अंतिम संस्कार 12 अक्टूबर को रियाद में हुआ . इसके अलावा 8 भारतीय घायल हुए हैं . जिनका इलाज चल रहा है .गंभीर खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है . आज आपको भी इसके बारे में जानना चाहिए .

    • सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों से शांत रहने, सतर्कता बरतने और हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने को कहा गया है.
    • एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और इंडिगो ने सऊदी शहरों के लिए अपनी उड़ानें 17 अक्टूबर तक निलंबित की हैं.
    • यात्रियों को एयरलाइन से स्थिति पुष्टि करने की सलाह दी गई है.
    • आपात स्थिति में भारतीय नागरिक कतर और बहरीन जैसे पड़ोसी खाड़ी देशों के हवाई अड्डों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    • इसके लिए उन्हें संबंधित देश के वीजा नियमों का पालन करना होगा.
    • उड़ानें उपलब्ध न होने के कारण वीजा अवधि से अधिक रुकने वाले कुछ भारतीय नागरिकों को सऊदी अधिकारियों ने बिना जुर्माने देश छोड़ने की अनुमति दी है.

    मतलब दुनिया भी समझ चुकी है..इस वक्त सऊदी अरब सुरक्षित जगह नहीं है और इसे असुरक्षित बनाने वाला हूती सिर्फ सऊदी के अंदर नहीं यमन में भी सऊदी फोर्स के लिए काल बन गया है . यमन में सऊदी अरब के ऊपर हूती विद्रोही किस तरह भारी पड़ रहे हैं इसका वीडियो विश्लेषण भी आपको ध्यान से देखना चाहिए. मित्रों..आज सऊदी अरब अपने घर से लेकर पड़ोसी देश यमन तक ईरान के प्रॉक्सी कहे जाने वाले हूती विद्रोहियों के आतंक के निशाने पर है...लेकिन सऊदी अरब खुद भी कट्टरता और आतंकी संगठनों के मददगार के तौर पर कुख्यात रहा है .


    अमेरिकी विद्वान और शोधकर्ता विलियम मैक केंट्स ने कहा था- कट्टरपंथी इस्लाम के मामले में सऊदी अरब आग लगाने वाला भी है और आग बुझाने वाला भी. यानी सऊदी अरब ने एक तरफ वहाबिज्म जैसी कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दिया. जिसने आगे चलकर अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों को वैचारिक खाद-पानी दिया..और दूसरी तरफ जब ये आतंकी संगठन खुद सऊदी अरब के लिए खतरा बन गए, तो सऊदी सरकार को इनसे मुकाबला भी करना पड़ा. आज आपको इस आतंक को वैचारिक खुराक देने वाली वहाबी विचारधारा और इसके प्रचार प्रसार में सउदी अरब के योगदान के बारे में भी जानना चाहिए

    • 18वीं शताब्दी में सऊदी अरब में पैदा हुए मोहम्मद इब्न अब्द अब वहाब को वहाबिज्म का जनक माना जाता है
    • वहाबी विचारधारा के मुताबिक शरीयत को समझने और उसका सही ढंग से पालन करने के लिए सीधे कुरान और हदीस का अध्ययन करना चाहिए
    • यह विचारधारा कहती है कि केवल उनका तरीका ही सही है, बाकी सब गलत हैं.
    • यह शिया, सूफी और अन्य मुसलमानों के तौर-तरीकों या मजारों पर जाने को पूरी तरह गलत मानती है.
    • यह विचारधारा अपने से अलग सोचने वाले मुसलमानों को भी काफिर यानी धर्म से बाहर घोषित कर देती है
    • वहाबी विचारधारा समाज में नाच-गाने, संगीत, कला और खुले विचारों पर सख्त रोक लगाती है.
    • यह आज के लोकतंत्र, वोट देने की व्यवस्था और इंसानों द्वारा बनाए गए कानूनों को धर्म के खिलाफ मानती है.
    • इसके अलावा महिलाओं की आजादी, उनकी पढ़ाई और घर से बाहर निकलने पर भी बहुत सख्त नियम थोपती है.


    ऐसे कठोर नियमों के कारण समाज में कट्टरता फैलती है, जिससे आतंकवादियों को लोगों का ब्रेनवॉश करने का मौका मिल जाता है.और सऊदी अरब ने तेल से पैसा कमाने के बाद दुनिया में इस विचारधारा का खूब प्रचार प्रसार किया . इसके लिए सऊदी ने क्या क्या किया आज आपको ये भी जानना चाहिए. वहाबी विचारधारा के प्रचार के लिए सऊदी ने 1962 में 'मुस्लिम वर्ल्ड लीग' और 1972 में 'वर्ल्ड असेंबली ऑफ मुस्लिम Youth' जैसे बड़े वैश्विक संगठन बनाए. 

    • विदेशों में बड़े पैमाने पर मस्जिदें, इस्लामिक सेंटर और स्कूल बनवाए, जो आगे चलकर वहाबी शिक्षा का केंद्र बने.
    • सऊदी ने दुनिया भर के मदरसों और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की पूरी फंडिंग और तनख्वाह का खर्च उठाया.
    • सऊदी विश्वविद्यालयों ने दूसरे देशों के छात्रों को मुफ्त स्कॉलरशिप देकर बुलाया और उन्हें अपनी विचारधारा में प्रशिक्षित किया.
    • इसके बाद प्रशिक्षित मौलवियों और इमामों को विशेष रूप से दूसरे देशों में भेजा ताकि वे वहां प्रभाव बढ़ा सकें.
    • सऊदी ने वहाबी विचारधारा से जुड़ी धार्मिक किताबें और उनके अनुवाद दुनिया भर में मुफ्त बांटे.
    • चैरिटी और राहत कार्यों के जरिए अपना नेटवर्क फैलाया और बाद में सैटेलाइट चैनलों व डिजिटल मीडिया का भी इस्तेमाल भी किया.

    चार दशकों में सऊदी अरब ने खर्च किए 10 बिलियन डॉलर

    वहाबिज्म को बढ़ावा देने के लिए पिछले चार दशकों में सऊदी अरब ने 10 बिलियन डॉलर यानी 95 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं . यूरोपियन यूनियन की रिसर्च के मुताबिक इसमें से 15 से 20 % पैसा अलकायदा और दूसरे आतंकी संगठनों तक भी पहुंचा . सऊदी अरब की इस फंडिंग का प्रभाव भारत पर भी पड़ा..वहाबिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारत में मस्जिदों और मदरसों के निर्माण के लिए मोटी फंडिंग हुई. कश्मीर में कट्टरता के विस्तार के लिए सऊदी से खूब पैसे भेजे जाते थे. आज से 10 वर्ष पूर्व मैंने खुद कश्मीर जाकर कट्टरता की फंडिंग वाली साजिश पर कई दिनों तक पड़ताल की थी. और पड़ताल करने के बाद हमने पूरी रिपोर्ट तैयार की थी. कश्मीर के अलग अलग इलाकों में जाकर विदेशी फंडिंग से बन रहे कट्टरता के केंद्रों पर खुलासे की हमारी सीरीज..कई दिनों तक चली थी. जिसे ज़ी न्यूज़ पर आपमें से कई लोगों ने शायद तब देखा भी होगा. आज आपको उस सीरीज का एक मिश्रित अंश हम फिर से दिखाना चाहते हैं.

    चिंगारी का खेल बुरा होता हैः अटल बिहारी वाजपेयी

    मित्रों...आज से 10 साल पहले देश में 700 से ज्यादा मस्जिदों का निर्माण करवाया गया था और इसके लिए लगभग 17 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. जो रिपोर्ट हमने आपको दिखाई वो सिर्फ कश्मीर पर आधारित थी. लेकिन अगर पूरे देश की बात करेंगे तो ये तस्वीर बहुत बड़ी है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लिखा था...चिंगारी का खेल बुरा होता है. औरों के घर आग लगाने का जो सपना...वो अपने ही घर में सदा खरा होता है. वाजपेयी जी ने ये कविता आतंकी देश पाकिस्तान के लिए लिखी थी. लेकिन ये सऊदी अरब पर भी पूरी तरह से फिट बैठ रही है. सऊदी ने पूरी दुनिया में कट्टरता के बीज बोए. बाद में अपने ही फंड से मजबूत हुए अलकायदा जैसे संगठनों से भी उसे युद्ध लड़ना पड़ा . अब हूती उसकी जान का दुश्मन बना है . हालांकि हूती का वहाबी विचारधारा से कुछ लेना देना नहीं है . हूती विद्रोही शिया जैदी समुदाय से आते हैं . लेकिन यमन में वहाबी विचारधारा के प्रचार ने कैसे हूती को मजबूत किया आज आपको ये भी समझना चाहिए.

    सऊदी अरब ने यमन में बनवाए सुन्नी-सलाफी मदरसे

    सऊदी अरब ने यमन में फंडिंग करके सुन्नी-सलाफी मदरसे बनवाए. जिनके जरिए शिया बहुल क्षेत्रों और हूती विद्रोहियों की घेराबंदी की कोशिश की गई लेकिन ज़ैदी शिया समुदाय ने इस वहाबी प्रभाव को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर सीधा खतरा माना. सऊदी के इस वैचारिक हस्तक्षेप के विरोध में हूती विद्रोहियों को स्थानीय जनता को अपने पक्ष में एकजुट करने का एक मजबूत बहाना मिल गया. इसके बाद 2015 के सऊदी अरब ने यमन में बमबारी शुरू कर दी . जिसने हूती को राष्ट्रवाद की आड़ में खुद को 'प्रतिरोध आंदोलन' के रूप में पेश करने का मौका दिया. विदेशी हमले से उपजी सहानुभूति और गुस्से के कारण हूती विद्रोहियों की सैन्य क्षमता और जनसमर्थन दोनों कई गुना बढ़ गए.

    हूती विद्रोही हथियार और तकनीक के लिए ईरान पर निर्भर

    सऊदी हमलों और प्रतिबंधों से अलग-थलग पड़ने पर हूती हथियारों और तकनीक के लिए पूरी तरह ईरान पर निर्भर हो गए. और ईरान और हूती के साथ ने उसकी ताकत कई गुना बढ़ा दी. यानी वहाबी प्रभाव को बढ़ाने की सऊदी रणनीति उल्टी पड़ी...इससे हूती और अधिक आक्रामक व मजबूत बनकर उभरे और अब सऊदी के लिए सबसे बड़ा सरदर्द बन गए हैं. हूती के हमलों से बौखलाए सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने थोड़ी देर पहले यमन की राजधानी सना में तेल कंपनी और भंडारण केंद्रों को खाली करने की चेतावनी दी है. गठबंधन ने कहा कि इन ठिकानों पर संभावित हमला हो सकता है और लोगों की सुरक्षा के लिए जगह खाली कराई जा रही है. जबकि हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी कि सना पर हमला हुआ तो सऊदी राजधानी रियाद को कड़ा जवाब दिया जाएगा. यानी अब ये युद्ध और ज्यादा खतरनाक होने जा रहा है.

    यह भी पढ़ेंः ईरान की फंडिंग और लेबनान की सियासत: हिज्बुल्लाह ने बांटी युद्ध में उजड़े आशियानों के लिए राहत राशि

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Saudi Arabia