SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DNA: 10वीं में 92% नंबर, फिर नशे ने बर्बाद कर दिया करियर! वैभव ने बताया कैसे मिली ड्रग्स से आजादी

10वीं में 92% अंक लाने वाले वैभव को दोस्तों की संगत में पहले शराब और फिर चरस, गांजा और हेरोइन की लत लग गई, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर बुरी तरह प्रभावित हुए.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 18, 2026, 22:37 IST | Updated: Nov 18, 2026, 22:53 IST
Image Credit: CCAA ट्रस्ट के प्रदीप गोयल की मदद से उन्होंने 2023 में नशे को पूरी तरह छोड़कर पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की और जिंदगी को नई शुरुआत दी। Zee news
Join

Nasha Mukt Bharat : नशे की शुरुआत अक्सर शौक और दोस्तों की संगत से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही शौक जिंदगी पर भारी पड़ने लगता है. वैभव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाला छात्र पहले शराब और सिगरेट की गिरफ्त में आया और फिर चरस, गांजा और हेरोइन तक पहुंच गया. नशे की वजह से पढ़ाई छूटी, कॉलेज में दो बार फेल हुआ और जिंदगी पटरी से उतर गई. हालांकि, परिवार को अपनी लत के बारे में बताने और रिहैब सेंटर की मदद लेने के बाद वैभव ने वापसी की कोशिश शुरू की.

वैभव के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा के बाद उनकी दोस्ती ऐसे युवाओं से हुई जो शराब और सिगरेट पीते थे. शुरुआत दोस्तों के साथ शराब पीने से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत लत में बदल गई. 12वीं के बाद परिवार ने उन्हें आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए देहरादून भेजा. घर से दूर मिली आजादी के बीच वैभव कब चरस, गांजा और हेरोइन के नशे में डूबते चले गए, उन्हें खुद इसका अहसास नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें : न्यूज पढ़ते-पढ़ते एंकर ने सुना दी 'गुड न्यूज', 59 की उम्र में प्रेग्नेंसी का ऐलान कर चौंकाया!

10वीं कक्षा में 92 प्रतिशत नंबर

लेकिन इसके बाद नशे की लत ऐसी लगी की किसी तरह बारहवी की परक्षी पास की और कॉलेज जाते जाते ये लत बढ़ती गई. वैभव के परिवार ने उन्हें आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के लिए देहरादून भेज दिया. वहां आजादी मिली.लेकिन इस आजादी ने हाथ चरस, गांजे और हेरोइन की पुड़िया कब पकड़ा दी ये पता नहीं चला. वैभव की स्थिति ये हो गई कि फर्स्ट ईयर में ही फेल हो गए.घर वालों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. लेकिन, जब लगातार दूसरी बार फर्स्ट ईयर में फेल हए तो हिम्मत कर के घरवालों के नशे की लत के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें : जी न्यूज की खबर का असर, NBCC ने गलती मान किया भूल सुधार, लेकिन अब भी कई सवाल बाकी

2017 में पहली बार रिहैब सेंटर पहुंचे

वैभव पहली बार 2017 में पहली बार रिहैब सेंटर पहुंचे. कुछ समय वहां रहा. लेकिन, बाहर आने के बाद फिर नशे की चपेट में आ गए. 2021 में दोबारा रिहैब सेंटर गया. इस बार मीटिंग, कोर्स और लगातार खुद पर काम करने की कोशिश शुरू की और दो साल तक खुद पर बहुत मेहनत की. यहां वैभव की सीधे CCAA ट्रस्ट के प्रदीप गोयल जी के सानिध्य में आए और असली बदलाव यहां से दिखना शुरू हुआ. दरअसल प्रदीप गोयल खुद युवावस्था में नशा पीड़ित थे और खुद नशा मुक्त होने के बाद अब वो हजारों युवाओं की नशा मुक्ति सफर का हिस्सा हैं. प्रदीप गोयल को साल 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने National Award for Outstanding Achievement by a Former Addict से सम्मानित भी किया है

साल 2023 में वैभव ने पूरी तरह से ड्रग्स को छोड़ दिया

इस NGO की मदद से साल 2023 में वैभव ने पूरी तरह से ड्रग्स को छोड़ दिया. वैभव ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर ली और अब वो अपने नए सफर की तलाश में हैं.लेकिन, वैभव की कहानी ये बताती है कि कैसे कभी पढ़ाई में अव्वल रहने वाला एक लड़का. अपने आस-पास के माहौल की वजह से पहले शराब और फिर ड्रग्स के नशे में पड़ जाता है और परिवार में किसी को भनक भी नहीं लग पाती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES