SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली की वो 28 साल पुरानी दुकान, जिसके छोले-भटूरे खाकर विराट कोहली कहते हैं- 'वाह भाई वाह!'

क्रिकेट के किंग विराट कोहली के बर्थडे पर दिल्ली की वो 28 साल पुरानी भटूरे की दुकान के बारे में जानिए. यहां के छोले भटूरे के कोहली दीवाने हैं. उन्होंने खुद बताया था कि कैसे गर्म भटूरे को हल्का ठंडा करके खाया जाता है.

Written By Gaurav Pandey
Published: Nov 04, 2026, 11:07 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:15 AM IST
Image Credit: Virat Kohli Birthday - 5 November
Join

आधुनिक क्रिकेट के किंग विराट कोहली का जन्मदिन महज एक दिन के बाद है. शायद यही वजह है कि 5 नवंबर का दिन हर क्रिकेट फैन के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था. दिल्ली की गलियों में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विराट वैसे तो पूरी दुनिया में अपनी बेमिसाल फिटनेस और कड़क अनुशासन के लिए जाने जाते हैं. जिम में घंटों पसीना बहाना और सख्त डाइट चार्ट... ये सब विराट की डेली लाइफ का हिस्सा है. 

लेकिन भाई साहब, इंसान आखिर इंसान ही होता है और वो भी अगर दिल्लीवाला हो, तो छोले-भटूरे का नाम सुनते ही चेहरे पर चमक आना तो बिल्कुल तय है. दिल्ली की एक ऐसी ही दुकान है जहां के छोले भटूरे विराट कोहली बहुत पसंद करते हैं.

असल में हम आपको दिल्ली की उसी 28 साल पुरानी आइकॉनिक दुकान के बारे में बताते हैं, जिसके छोले-भटूरे विराट कोहली खाते हैं. राजधानी दिल्ली विराट कोहली के दिल के बेहद करीब है. इसी शहर में उनका बचपन बीता है, इन्हीं गलियों और मैदानों में रहकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए दिन-रात पसीना बहाया है. लेकिन दिल्ली सिर्फ क्रिकेट की वजह से खास नहीं है, दिल्ली अपनी चटपटी और जायकेदार खाने की संस्कृति के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है.

28 साल पुराना जादू: कौन-सी है ये मशहूर दुकान?

क्रिकेट एंकर गौरव कपूर के एक इंटरव्यू में खुद विराट कोहली ने इस दुकान के बारे में बताया था. दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्थित इस दुकान का नाम है 'राम छोले भटूरे' जिसे बहुत से लोग रामा छोले भटूरे भी कहते हैं. कोहली ने बताया था कि उस दुकान के छोले भटूरे बहुत स्वादिष्ट रहते हैं. वो भी तब जब आप वहां जाकर खाएं, आर्डर ना करें. आप वहां जाएं और फूले हुए भटूरे में उंगली मारकर उसका भाप निकालें और उसे ठंडा करें. फिर उसे हल्का गरमागरम खाएं.

वैसे भी यह दुकान पिछले 28 सालों से लगातार दिल्ली वालों के दिलों पर राज कर रही है. दुकान के मालिक मोहिंदर सिंह बताते हैं कि लगभग 27-28 साल पहले उन्होंने अपने भाई भगत सिंह के साथ मिलकर बहुत छोटे स्तर पर इस काम की शुरुआत की थी. तब से लेकर आज तक सालों बीत गए, क्रिकेट की दुनिया बदल गई, लेकिन इस दुकान के स्वादमय जादू में जरा भी फर्क नहीं आया है. मोहिंदर सिंह और उनके भाई का कहना है कि वे मसालों की क्वालिटी और बनाने के तरीके से कभी समझौता नहीं करते, यही वजह है कि पुराना स्वाद आज भी वैसा का वैसा ही बरकरार है.

पार्सल नहीं, दुकान पर जाकर खाने का मजा ही अलग है!

विराट कोहली अपनी बिजी लाइफ और सिक्योरिटी की वजह से अक्सर दुकान पर जाकर तो नहीं खा पाते, इसलिए जब भी वो दिल्ली में होते हैं या अशोक नगर, मेन जेल रोड के आसपास रुकते हैं, तो वहां से गरमा-गर्म छोले-भटूरे पैक्ड करवाकर मंगवा लेते हैं. लेकिन विराट ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था कि छोले-भटूरे को घर मंगवाकर या पार्सल करवाकर खाने में वो बात नहीं रहती, जो सीधे दुकान पर खड़े होकर खाने में आती है!

सिर्फ ₹100 में शाही स्वाद, साथ में ठंडी नमकीन लस्सी!

अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी फेमस दुकान है, तो वहां की कीमतें बहुत ज्यादा होंगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है! राम छोले भटूरे की एक प्लेट की कीमत आज भी महज ₹100 है.

स्पेशल छोले: इनके छोले काफी गाढ़े, चटपटे और संतुलित मसालों के साथ पकाए जाते हैं, जो ज्यादा भारी भी नहीं लगते.

सॉफ्ट भटूरे: इनके भटूरे बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से एकदम सॉफ्ट और फूले हुए होते हैं.

साथ मिलने वाले कम्प्लीमेंट्स: छोले-भटूरे की हर प्लेट के साथ आपको मिलता है चटपटा प्याज, घर का बना तीखा अचार, मसालेदार हरी मिर्च और खास हरी चटनी.

ठंडी नमकीन लस्सी: अगर आप यहां जा रहे हैं, तो छोले-भटूरे के साथ एक गिलास ठंडी नमकीन लस्सी पीना बिल्कुल मत भूलना. छोले-भटूरे के बाद इस लस्सी की चुस्की लेना समझो सोने पर सुहागा जैसा है.

कैसे पहुंचे और क्या है दुकान की टाइमिंग?
अगर आप भी इस स्पॉट पर जाकर असली दिल्ली वाले छोले-भटूरे का स्वाद चखना चाहते हैं, तो पता नोट कर लीजिए। सटीक लोकेशन: राम छोले भटूरे, अशोक नगर, मेन जेल रोड, तिलक नगर, नई दिल्ली.

निकटतम मेट्रो स्टेशन: अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो सबसे पास 'तिलक नगर मेट्रो स्टेशन' (ब्लू लाइन) पड़ेगा. वहां से आप ई-रिक्शा या ऑटो लेकर 5 मिनट में सीधे जेल रोड वाली दुकान पर पहुंच सकते हैं.

दुकान खुलने का समय: यह दुकान सुबह 7 बजे ही खुल जाती है और शाम को 6 बजे तक सर्व करती है. लेकिन अगर आप एकदम ताजा और गरमा-गर्म भटूरों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो सुबह 8 से 11 बजे के बीच पहुंचना सबसे बेस्ट रहेगा.

विराट कोहली के बर्थडे पर आप भी लें इस जायके का मजा!
विराट कोहली ने अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है. 5 नवंबर को उनके जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उन्हें अलग-अलग तरीकों से बधाई देते हैं. कोई उनके रिकॉर्ड्स की बात करता है तो कोई उनकी फिटनेस से प्रेरणा लेता है. तो इस वीकेंड अपने दोस्तों के साथ तिलक नगर के 'राम छोले भटूरे' जरूर जाइए. विराट कोहली की तरह ही एक प्लेट कड़क छोले-भटूरे ऑर्डर कीजिए, साथ में ठंडी लस्सी का गिलास उठाइए.

यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि विराट कोहली बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. लेकिन कई बार उनका छोले-भटूरा प्रेम सामने आ जाता है. एक बार तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, मैच के दौरान ही होटल के स्टाफ उनके लिए गरमा-गर्म छोले-भटूरे ला रहे थे और विराट की आंखें खुशी से चमक उठी थीं.

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! 7 हजार किलो बदबूदार खोया जब्त, क्या मिला जांच में?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES