SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में 15 नवंबर तक बदला ट्रैफिक प्लान, आनंद विहार ISBT के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी रोक

त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आनंद विहार ISBT और आसपास के ट्रांसपोर्ट हब के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. ये व्यवस्था 15 नवंबर तक जारी रहेगी. इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी में उन सड़कों की जानकारी दी गई है, जहां वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध या डायवर्जन रहेगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 06, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:13 AM IST
Image Credit: Zee Media File Photo
Join

दिल्ली त्योहारों को देखते हुए 15 नवंबर तक आनंद विहार आईएसबीटी और आसपास के ट्रांसपोर्ट हब के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी में वो सड़के शामिल हैं, जहां प्रतिबंध और डायवर्ज लागू है. इसके साथ ही जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों की भी जानकारी दी गई है. आगामी त्योहार को देखते हुए. सड़कों पर लोगों की भीड़ है. इसको देखते जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों की जानकारी दी है.

कौन से रास्ते हैं प्रभावित? 

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रोड नंबर-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) और रोड नंबर-57 (स्वामी दयानंद मार्ग) पर यातायात प्रभावित रहेगा. इसके चलते गाजीपुर गोल चक्कर, रामप्रस्थ और विवेक विहार के पास वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें और ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें.

वहीं इन रास्तों की जगह लोग ऑप्शनल रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  एनएच-24, सराय काले खां और बारापुला की ओर जाने वाले यात्रियों को एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि वे जीटी रोड से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करें. गाजियाबाद और दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अक्षरधाम के पास जीटी रोड पर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करें.

पार्किंग को लेकर क्या जानकारी?

इसके साथ ही एडवाइजरी में पार्किंग को लेकर भी अपडेट दिया गया है. रोड नंबर-56 के दोनों तरफ खास तौर पर ISBT के एंट्री और एग्जिट और उससे जुड़ी सड़कों पर किसी भी वाहन की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक रहेगी. निजी वाहन मालिकों को कौशांबी में मारुति शोरूम, एनएच-24 के पास कौशांबी रोड डीडीए भूमि पर बनी पार्किंग साइट्स पर वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है

एडवाइजरी में और क्या अपील

वहीं वाहन चालकों से ये अपील की गई है कि वो यात्रा के दौरान थोड़ा धैर्य बनाए रखें. डायवर्जन और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इसके अलावा  एडवाइजरी मे अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को उठाने और कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. वहीं ज्यादा से ज्यादा  पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दिवाली की खरीदारी तेज, ग्रीन पटाखों की बढ़ी मांग, टाइमिंग और नियम जान लीजिए

(अशोक कुमार की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES