SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की मौत, दिल्ली में सड़क किनारे मिला शव

तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का शव दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास मिला है, जबकि उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में जाफराबाद थाना पुलिस जुटी है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 28, 2026, 03:42 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:07 PM IST
Image Credit: तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की मौत
Join

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पैरा एथलीट नीरज यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत में अंशनीर स्पोर्ट्स एकेडमी के नाम से ऑनलाइन स्पोर्ट्स एकेडमी चलाते थे. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जाफराबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कोच का दावा है कि उन्होंने सुसाइड किया है.

चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस सत्यनारायण ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज यादव हाल ही में जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियन पैरा गेम्स में डोपिंग सस्पेंशन के कारण नहीं खेल पाए थे.

उन्होंने कहा कि  यादव की मौत सुसाइड से हुई,.दुर्भाग्य से एक एथलीट ने ऐसा कदम उठाया. मुझे सही कारण नहीं पता, लेकिन वह एशियन पैरा गेम्स 2026 में नहीं खेल पाए थे. उतार-चढ़ाव एक एथलीट की जिंदगी का हिस्सा होते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया. 

पैरा एथलीट नीरज यादव की मौत
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की आधी रात करीब 12:08 बजे जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एसआई विशाल त्यागी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. पूछताछ में पता चला कि मृतक को अस्पताल लेकर आई महिला उसकी दोस्त थी.

महिला दोस्त को सोनीपत से मौजपुर छोड़ने आए थे
महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 से उसकी नीरज यादव से दोस्ती थी. 27 अक्टूबर को वह उससे मिलने सोनीपत गई थी. वहां उसने नीरज को बताया कि अब वह उससे संपर्क में नहीं रह सकती. इसके बाद नीरज अपनी स्कॉर्पियो-एन कार से उसे दिल्ली के मौजपुर छोड़ने आया.

मौजपुर मेट्रो स्टेशन पर उनकी कार के पास मिला शव 
महिला के मुताबिक, रात करीब 9 बजे उसे कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पहुंची. वहां नीरज अपनी कार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. इसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शादीशुदा थे पैरा एथलीट नीरज यादव
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज यादव शादीशुदा थे और उसकी तीन साल की एक बेटी है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. जाफराबाद थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

बता दें कि 42 साल के नीरज यादव पैरा एथलेटिक्स की F-55 कैटेगरी में हिस्सा लेते थे. इसमें खिलाड़ी बैठकर थ्रो करने वाले इवेंट में हिस्सा लेते हैं. नीरज डोपिंग के चलते 4 साल से प्रतिबंधित थे.

ये भी पढ़ें: जागरण में गए थे दोनों भाई, पीछे से चोरों ने खंगाल दिए घर, ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर

(ANI के इनपुट के साथ राकेश चावला की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES