App

नोएडा में कैमरों की नजर से नहीं बच पाए फरार्टा भरने वाले वाहन, एक ही दिन में कटे 6724 चालान

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सख्त अभियान चलाया. ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में 6724 चालान काटे. नो पार्किंग, विपरीत दिशा में ड्राइविंग, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवरस्पीड और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर भी एक्शन लिया गया.

नोएडा में कैमरों की नजर से नहीं बच पाए फरार्टा भरने वाले वाहन, एक ही दिन में कटे 6724 चालान
Image Credit: ड्राइविंग, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवरस्पीड बने चालान की वजह (File-Photo)

नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. 25 नवंबर को यातायात पुलिस ने मैनुअल और ISTMS कैमरों के जरिए कुल 6724 वाहनों के ई-चालान किए, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया. इनमें 2344 वाहन बिना हेलमेट चलाते पाए गए.

ड्राइविंग, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवरस्पीड बने चालान की वजह

विशेष अभियान के तहत नो पार्किंग, विपरीत दिशा में ड्राइविंग, फॉल्टी नंबर प्लेट, ओवरस्पीड और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. नो पार्किंग में 754, फॉल्टी नंबर प्लेट के 183, विपरीत दिशा में चलने वाले 311, ब्लैक फिल्म के 18 और ओवरस्पीड के 388 वाहनों के चालान किए गए.

सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर अभियान

वहीं, पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी चालकों को नकली हेलमेट के खतरों, यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया. पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर जारी है.

21 घंटे की जांच में 29,785 वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़े गए

बता दें कि एक दिन बाद 25 नवंबर बुधवार को यातायात निदेशालय ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान स्पीड इंटरसेप्टर के जरिए वाहनों की रफ्तार की निगरानी की गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, महज 21 घंटे की जांच में 29,785 वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़े गए. सभी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई. आंकड़ों के अनुसार, औसतन हर ढाई सेकंड में एक वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़ा गया.

ध्यान दीजिएगा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार से कम कर दी गई है. सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने कमर कसी है. विजिबिलिटी कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर 7 महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाए गए. इसके तहत वाहनों की अधिकतम गति सीमा को 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव रखा गया है. यह नई व्यवस्था 25 नवंबर 2026 लागू हो गई है, जो 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी.

रिपोर्ट: विजय कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More