SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Namo Bharat ट्रेन में टिकट खरीदने का झंझट खत्म, ट्रिप पास की सुविधा शुरू; जानें किसे-कैसे मिलेगा लाभ

NCRTC ने नमो भारत के नियमित यात्रियों के लिए ट्रिप पास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत NCMC कार्ड यूजर्स 1 से 40 यात्राओं तक का पास खरीद सकेंगे.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 29, 2026, 09:21 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 09:32 PM IST
Image Credit: Namo Bharat ट्रेन में ट्रिप पास की सुविधा शुरू
Join

Namo Bharat Train: NCRTC ने रेगुलर नमो भारत यात्रियों के लिए एक नई सेवा शुरू की है. NCMC कार्ड से ट्रैवल करने वाले यात्रियों को अब कई जर्नी के लिए पहले से 'ट्रिप पास' खरीद सकेंगे. इससे अलग-अलग टिकट खरीदने या बार-बार अपने कार्ड बैलेंस को टॉप अप करने की जरूरत कम हो जाएगी. यह उन यात्रियों के लिए खासतौर पर आसान होगा जो रेगुलर एक ही रूट पर ट्रैवल करते हैं. NCRTC अभी दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत सर्विस चला रहा है.

1 से 40 जर्नी के ऑप्शन
यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से 1, 2, 5, 10, 15, 20, या 40 जर्नी के लिए ट्रिप पास खरीद सकते हैं. NCMC कार्ड पर एक्टिवेट होने के बाद, तय शुरुआती और डेस्टिनेशन स्टेशनों के बीच ट्रैवल करने पर पास से एक जर्नी का चार्ज कट जाएगा.

इस पास की वैलिडिटी जर्नी की संख्या के हिसाब से अलग-अलग होती है. सिंगल-ट्रिप पास 15 दिनों के लिए, टू-ट्रिप पास 30 दिनों के लिए, 5 और 10 ट्रिप पास 30 दिनों के लिए, 15 और 20 ट्रिप पास 60 दिनों के लिए, और 40 ट्रिप पास 90 दिनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

पास के फायदे सिर्फ तय स्टेशनों के बीच ही मिलेंगे
ट्रिप पास सिर्फ उन्हीं दो स्टेशनों के बीच वैलिड होगा, जिनके लिए इसे खरीदा गया था. अगर कोई पैसेंजर किसी दूसरे स्टेशन पर उतरता है या तय डेस्टिनेशन से आगे जाता है तो उस सफ़र का किराया ट्रिप पास से नहीं काटा जाएगा. ऐसे मामलों में, नॉर्मल किराया NCMC कार्ड अकाउंट से लिया जाएगा. जैसे कि अगर किसी पैसेंजर ने सराय काले खां से बेगमपुर/बेगमपुल का पास खरीदा है और किसी दूसरे स्टेशन पर जाता है तो उस सफर का किराया कार्ड के नॉर्मल बैलेंस से काट लिया जाएगा. इसलिए, कार्ड पर काफी बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा.

स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास दोनों में सुविधा
ट्रिप पास स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास दोनों में मिलेगा. इसे नमो भारत स्टेशनों पर AFC गेट के पास काउंटर से खरीदा जा सकता है. आगे की ट्रिप के लिए टॉप-अप पास भी मिलेगा. पैसेंजर टिकट वेंडिंग मशीन से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

कुछ पास पर रिफंड
15, 20 और 40 ट्रिप के ट्रिप पास वापस करने पर ₹200 की फीस काटी जाएगी. 1, 2, 5 और 10 ट्रिप के पास नॉन-रिफंडेबल हैं.

NCMC कार्ड पर 10% डिस्काउंट
नमो भारत NCMC कार्ड से यात्रा करने वाले पैसेंजर को हर ट्रिप पर 10% डिस्काउंट मिलता है. इसके अलावा, कार्ड पर खर्च किए गए हर ₹1 पर उन्हें एक लॉयल्टी पॉइंट मिलता है. एक बार 300 लॉयल्टी पॉइंट जमा हो जाने पर, उन्हें फ्री ट्रिप के लिए रिडीम किया जा सकता है.

NCRTC के मुताबिक, नमो भारत सर्विस का इस्तेमाल करने वाले रेगुलर पैसेंजर के लिए रोज़ाना यात्रा को और आसान बनाने के लिए ट्रिप पास की सुविधा शुरू की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES