SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विवेक विहार में मकान की पहली मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

शाहदरा के विवेक विहार में मंगलवार सुबह एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई. आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इस हादसे में घर का काफी सामान जल गया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 03, 2026, 11:01 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:27 AM IST
Image Credit: दिल्ली के विवेक विहार फेस-2 में एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई
Join

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार फेस-2 में आज सुबह एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई. आग लगने की आशंका शॉर्ट सर्किट के कारण जताई जा रही है. हादसे में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया. दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 8:20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई. फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पांडव नगर के मंदिर में लगी आग? 

वहीं दूसरी तरफ मंगलवार सुबह दिल्ली के पांडव नगर इलाके में राधा कृष्ण मंदिर में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद, दमकल विभाग ने दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं. दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है.

कुछ दिन पहले जूता फैक्ट्री में लगी थी आग

31 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमों ने घंटों तक काम किया. अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर से कुल छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया.

4 लोगों की हुई थी मौत? 

इन सभी छह लोगों को इलाज के लिए तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. दमकल अधिकारी ADO पारस कुमार ने बताया कि आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी थी. उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने आग को बेसमेंट तक ही सीमित रखा, जिससे वह इमारत के बाकी हिस्सों में नहीं फैल पाई.

ये भी पढ़ें- बारिश ने दी थी राहत, अब फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, जहांगीरपुरी में AQI 447 पहुंचा

(दिल्ली से राकेश कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES