App

Delhi में CJP Protest के चलते कब खुलेंगे मेट्रो स्टेशन के गेट? लोगों को कब मिलेगी राहत

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो रोजाना अपने कॉलेज, विश्वविद्यालय या दफ्तर पहुंचने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं.

Delhi में CJP Protest के चलते कब खुलेंगे मेट्रो स्टेशन के गेट? लोगों को कब मिलेगी राहत
Image Credit: Delhi में CJP Protest के चलते 45 मेट्रो स्टेशन बंद, कामकाजी लोगों की बढ़ी परेशानी (Z Media)

Delhi Metro Update: देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट को लेकर गहमागहमी का माहौल है. इसकी वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रदर्शन को देखते हुए DMRC की तरफ से दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को बंद किया गया है. DMRC के मुताबिक, बंद मेट्रो स्टेशन शनिवार की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के के चलते आम जन खासकर ऑफिस जाने वालों और छात्रों को मुश्किलों को सामना करना पड़ है.  

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से बढ़ी छात्रों की परेशानी
ऐसे में उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बंद होने से रोजाना सफर करने वाले छात्र-छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मेट्रो स्टेशन बंद होने के चलते यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और सफर दोनों पर असर पड़ रहा है. खासकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और रोजाना काम पर जाने वाली महिलाओं के लिए यह स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है.

वैकल्पिक मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने में बढ़ा सफर का समय
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने का सीधा असर यहां से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय और आसपास के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं. वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य कामकाजी लोग भी मेट्रो के जरिए अपने दफ्तर और कामकाज की जगहों तक पहुंचते हैं. स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है. इससे न सिर्फ सफर का समय बढ़ गया है, बल्कि भीड़ और आने-जाने की परेशानी भी बढ़ गई है.

मेट्रो स्टेशन जल्द खोलने की मांग  
छात्रों का कहना है कि मेट्रो उनके लिए सबसे सुविधाजनक और किफायती परिवहन का साधन है. ऐसे में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से कॉलेज पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है. वहीं कामकाजी महिलाओं का कहना है कि स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. यात्रियों की मांग है कि मेट्रो स्टेशन को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिल सके.

दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन और 2 बड़े रेलवे स्टेशन पर पाबंदी 
दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन ही नहीं बल्कि दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन और दो भारतीय बड़े रेलवे स्टेशन पर पाबंदी लागू है. दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन न करने की इजाजत और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.

(दिल्ली से नसीम अहमद की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More